11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना काल में पहली बार संक्रमण दर 0.2 प्रतिशत पर, बीते 24 घंटे में 109 मरीज मिले, रायपुर में सर्वाधिक केस

Chhattisgarh Corona Update: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार नीचे गिरता चला जा रहा है। गुरुवार को 44,399 सैंपल की जांच में 114 मरीज मिले थे तो शुक्रवार को 43,810 सैंपल की जांच में 109 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification

रायपुर. Chhattisgarh Corona Update: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार नीचे गिरता चला जा रहा है। गुरुवार को 44,399 सैंपल की जांच में 114 मरीज मिले थे तो शुक्रवार को 43,810 सैंपल की जांच में 109 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही संक्रमण दर 0.2 प्रतिशत रह गई है, जो इस कोरोना काल में सबसे कम है। वहीं सबसे ज्यादा 13 मरीज रायपुर में मिले, जबकि गुरुवार को रायपुर में 2 मरीज रिपोर्ट हुए थे। रायपुर, जांजगीर चांपा, जशपुर और बस्तर में 10 से अधिक मरीज मिले हैं।

तो वहीं राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, गरियाबंद, मुंगेली, गौरेला पेंड्रा मरवाही, सूरजपुर में एक भी मरीज नहीं मिला। राज्य में 156 मरीज और स्वस्थ हुए। बीते 24 घंटे में 3 मरीजों की जान गई। इनमें जांजगीर चांपा, सुकमा और बीजापुर के एक-एक मरीज शामिल हैं। अब मौत का आंकड़ा 13536 जा पहुंचा है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर अब 1780 रह गई है।

रायपुर- 13- 157766, छत्तीसगढ़- 109- 1002958
प्रदेश में अब तक
कुल संक्रमित- 1002958
डिस्चार्ज- 987642
एक्टिव- 1780
मौतें- 13536
कुल जांच- 43,810