12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश में सबसे ज्यादा आरक्षण छत्तीसगढ़ में, केवल वाहवाही लूटने की है कोशिश :अजित जोगी

Ajit Jogi comment on reservations प्रदेश में मौजूदा सरकार द्वारा OBC वर्ग को खुश करने के लिए आरक्षण बढ़ाये जाने पर बोले अजित जोगी

less than 1 minute read
Google source verification
former cm ajit jogi

former cm ajit jogi

रायपुर Ajit Jogi comment on reservations मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने जब से प्रदेश के पिछड़ा वर्ग को 24 प्रतिशत आरक्षण बढ़ाये जाने की घोषणा की है, तभी से प्रदेश की सियासत पूरी तरह से गरमाई हुई है।प्रदेश भर में अपने नफा नुकसान को देखते हुए राजनैतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। ताजा प्रतिक्रिया पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी ने दी है। दरअसल अजित जोगी बिलासपुर के अपने बंगले में मीडिया से बात कर रहे थे। जिसमें उन्होंने सिलसिलेवार तरीके से प्रदेश सरकार पर जमकर हमले किये।

अजीत जोगी (Ajit Jogi) ने आरक्षण बढ़ाए जाने पर कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM) द्वारा केवल वाहवाही लूटने के लिए घोषणा की गई है, ये अव्यवहारिक असंवैधानिक है।मुख्यमंत्री सही मायने में पिछड़ा वर्ग को नही देना चाहते मामले को कोई भी कोर्ट में लेकर जाएगा तो फैसला सही नहीं ठहरेगा यह घोषणा थोथी है।

जोगी यहीं नहीं रुके प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए, उन्होंने कहा की सरकार द्वारा आरक्षण पर की गई घोषणा केवल लोकसभा चुनाव हार का परिणाम है।Ajit Jogi comment on reservations