
CG NEWS : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में सहयोग केंद्र में 12 सितंबर को छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री (Home Minister) विजय शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याएं सुनी तथा संबंधितों को उनके निराकरण हेतु निर्देशित किया। सहयोग केंद्र (Sahyog Kendra) में इस दौरान बीजेपी के प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा और सहयोग केंद्र प्रभारी रूपनारायण सिन्हा भी उपस्थित थे।

