26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ चुनाव में 56 दलों ने ठोकी ताल, नाम भी ऐसे जिन्हें सुनकर चौंक जाएंगे आप

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 72 सीटों के लिए 56 राजनीतिक दलों ने अपनी ताल ठोक दी है। सबसे मजेदार बात यह है कि इनमें कई राजनीतिक दलों के नाम ऐसे हैं, जिसे सुनकर आम मतदाता भी चौंक जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 19 Nov 2018, 1:25 PM IST

CG Election 2018

चुनाव

राहुल जैन/रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 72 सीटों के लिए 56 राजनीतिक दलों ने अपनी ताल ठोक दी है। सबसे मजेदार बात यह है कि इनमें कई राजनीतिक दलों के नाम ऐसे हैं, जिसे सुनकर आम मतदाता भी चौंक जा रहे हैं।

इनमें आप सबकी पार्टी, अंजान आदमी पार्टी, सुंदर समाज पार्टी, भ्रष्टाचार मुक्ति पार्टी जैसे कई अन्य नाम शामिल हैं। हालांकि चुनाव में प्रमुख दलों को छोड़कर अन्य दल मतदाताओं की कसौती पर कितना खरा उतरेंगे, यह तो चुनावी नतीजे ही तय करेंगे। इन सब के बीच एक बात तो तय है कि कुछ अन्य दल प्रत्याशियों की जीत हार में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले हैं।

14 दलों से सिर्फ एक-एक उम्मीदवार

72 सीटों के लिए होने वाले विधानसभा चुनाव की एक खासियत यह है कि दल तो बड़ी संख्या में अपना भाग्य अजमाने उतरे हैं, लेकिन इनके पास उम्मीदवार ही नहीं है। 56 में से 14 दल ऐसे हैं, जिनके मात्र एक-एक उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में है। जबकि 9 दलों ने दो-दो उम्मीदवार अपना भाग्य अजमा रहे हैं।

सात राजनीतिक दल के तीन-तीन, दो दल के चार-चार, पांच दल के पांच-पांच, तीन दलों ने सात-सात और तीन दलों ने आठ-आठ उम्मीदवार चुनावी जंग लड़ रहे हैं। जबकि आम आदमी पार्टी के 46, जनता कांग्रेस के 46, अम्बेडकराइड पार्टी ऑफ इंडिया के 40, शिव सेना के 33, गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के 30, बहुजन समाज पार्टी के 25, समाजवादी पार्टी के 14, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी व राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के 12-12 और छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के 11 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

दलों के नाम भी ऐसे जिन्हें सुनकर चौंक जाए
कांग्रेस, भाजपा, आम आदमी पार्टी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़, अम्बेडकराइड पार्टी ऑफ इंडिया, शिव सेना, गोड़वाना गणतंत्र पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी, छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच, जनता दल यू, भारतीय पंचायत पार्टी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, भारत भूमि पार्टी, राष्ट्रीय गोड़वाना पार्टी, बहुजन मुक्ति पार्टी, आरपीआइ, पिछड़ा समाज पार्टी यूनाइटेड, जनता कांग्रेस, नेशनल डेमोक्रेटिक पीपुल्स फ्रांट, भारतीय ट्राइबल पार्टी, इंडिया प्रजा बंधु पार्टी, आप सब की अपनी पार्टी, भारतीय बहुजन कांग्रेस, अखिल भारतीय सर्वधर्म समाज पार्टी, भारतीय किसान पार्टी, अखिल भारत हिंदू महासभा, छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी, माक्र्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी, स्वाभिमान पार्टी, सुंदर समाज पार्टी, भारतीय सर्वजन हिताय समाज पार्टी, भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा, सीपीआइ, भारतीय सद्भावना समाज पार्टी, छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी, सीपीआइ एमएल रेड स्टार, निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल, भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी, एसयूसीआइ सी, शक्ति सेना (भारत देश), डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया, गोड़वाना कांग्रेस पार्टी, अधिकार विकास पार्टी, राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी, राष्ट्रीय समाजवादी स्वाभिमान मंच, लोकतंत्रिक समाजवादी पार्टी, अंजान आदमी पार्टी, भारतीय प्रजातंत्रिक शुद्ध गांधीवादी कृष, भारतीय बहुजन पार्टी, छत्तीसगढ़ संयुक्त जातिय पार्टी, असंख्य समाज पार्टी, छत्तीसगढ़ विकास पार्टी, भारतीय राष्ट्रवादी समानता पार्टी।