30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के 37 उम्मीदवारों की सूची जारी, अब ये दिग्गज भी लडेंगे चुनाव

Chhattisgarh Election: Congress released 37 candidates list
less than 1 minute read
Google source verification
CG election 2018

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के 37 उम्मीदवारों की सूची जारी, अब ये दिग्गज भी लडेंगे चुनाव

रायपुर. दिल्ली में चल रही कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति ने आज दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए 37 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान क्र दिया। अन्य 35 सीटों पर कांग्रेस हाइकमान में दावेदारों के नामों में सहमति नहीं बनने से फिलहाल जारी नहीं किया है। आपको बता दें कि पिछले तीन दिनों से दिल्ली में केन्द्रीय चुनाव समिति उम्मीदवारों के नामों को लेकर माथापच्ची चल रही थी।

राहुल गांधी की मौजूदगी में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में आज तीसरी सूची में 37 नामों पर सहमति बन गई है। अन्य 35 नामों पर कांग्रेस में अभी तक खींचातान बना हुआ है। तीसरी सूची में कांग्रेस के लगभग सभी प्रमुख दिग्गजों के नाम शामिल हैं। डॉ. चरणदास महंत को सक्ती विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने भिलाई नगर में बड़ा दावं खेलते हुए वहां के महापौर देवेन्द्र यादव को टिकट दिया है। इसके अलावा सूची में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, रविन्द्र चौबे, धनेन्द्र साहू, अरुण वोरा, अमितेष शुक्ला, प्रतिमा चंद्राकर, अमरजीत भगत, उमेश पटेल, सत्यनारायण शर्मा, विकास उपाध्याय, मोहम्मद अकबर जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

टीएस सिंहदेव ने किया था दावा
नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने बताया कि 40 नामों पर सहमति बन गई है। इसमें युवा-महिलाओं सहित पूर्व विधायकों को भी प्राथमिकता दी गई है। इधर, बैठक के बाद रायपुर महापौर प्रमोद दुबे दिल्ली रवाना हुए थे ।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग