9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम मंदिर पर कांग्रेस का भाजपा पर निशाना, RSS को मंथरा और BJP को कैकेयी कहा

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भाजपा के विकास मॉडल पर हमला किया है। छत्तीसगढ़ दौरे पर आए कांग्रेस नेता सिंघवी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह पुत्रों का विकास मॉडल है।

less than 1 minute read
Google source verification
Chhattisgarh Election 2018

रायपुर. कांग्रेस एक बार फिर राम मंदिर के मुद्दे को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। छत्तीसगढ़ दौरे पर आए कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने मीडिया से बातचीत के दौरान आरएसएस को मंथरा और बीजेपी को कैकेयी कहा। उन्होंने कहा कि मंथरा और कैकेयी की जोड़ी ने भगवान राम को 30 साल का वनवास दे रखा है। ये सिर्फ चुनाव के वक्त अपनी सस्ती राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए राम का नाम इस्तेमाल करते हैं।

पता नहीं इन्होंने किस नपुंसकता के कारण साढ़े चार सालों तक इसपर कानून की बातें नहीं की। अभी जो ऑडिनेन्स की बात करते हैं वही सबसे बड़े विरोधी हैं। जानबूझ के ऐसा किया जा रहा है। कांग्रेस नेता सिंघवी ने भाजपा के विकास मॉडल पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जिसे विकास का मॉडल बता रही है, दरअसल यह नेताओं के पुत्रों का विकास मॉडल है। भाजपा के इस विकास मॉडल में आम जनता का तो विनाश ही हुआ।

भाजपा के राष्ट्रीय अमित शाह और मुख्यमंत्री रमन सिंह पर निशाना साधते हुए सिंघवी ने कहा कि शाह के पुत्र जय शाह की कंपनी को 16 हजार प्रतिशत की तरक्की हुई। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह का टैक्स हेवेन में खाता होने का आरोप लगाया।