18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: राज्य सेवा के 30 अफसरों की बदली जिम्मेदारियां

राज्य सरकार ने दो अलग-अलग आदेशों से राज्य प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों की जिम्मेदारियां बदली हैं। इनमें से चार अफसरों का नियमित तबादला है।

2 min read
Google source verification
Administrative Reshuffle

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: राज्य सेवा के 30 अफसरों की बदली जिम्मेदारियां

रायपुर . राज्य सरकार ने दो अलग-अलग आदेशों से राज्य प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों की जिम्मेदारियां बदली हैं। इनमें से चार अफसरों का नियमित तबादला है। वहीं 26 अफसरों को प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नत कर नई तैनाती दी गई है।

आदेश के अनुसार महासमुंद के अपर कलक्टर ओमकार यदु को राजनांदगांव जिले का अपर कलक्टर बनाया गया है। भू-अभिलेख की संयुक्त आयुक्त हिना अनिमेष नेताम को कांकेर के अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है। मुंगेली के अपर कलक्टर शरीफ मोहम्मद खान को महासमुंद का अपर कलक्टर और गृह विभाग में संचालक संपदा रहीं संतन देवी जांगड़े को अपर कलक्टर बनाकर बस्तर भेजा गया है।

इनको मिली पदोन्नति के बाद तैनाती
चंद्रशेखर परगनिहा- संयुक्त कलक्टर से अपर कलक्टर बीजापुर
पशुपति प्रधान - संयुक्त कलक्टर दुर्ग से संयुक्त आयुक्त भू-अभिलेख, रायपुर
राजेश नशीने - संयुक्त कलक्टर बालोद से अपर कलक्टर मुंगेली
विजय कुजूर - संयुक्त कलक्टर जशपुर से अपर कलक्टर बलरामपुर
सुरेश कुमार अग्रवाल - कंट्रोलर हाउसहोल्ड, राजभवन
खगेंद्र कुमार बेहार - क्षेत्रीय उपायुक्त भू-अभिलेख रायपुर से अपर कलक्टर गरियाबंद
ईश्वर लाल ठाकुर - संयुक्त कलक्टर रायगढ़ से अपर कलक्टर जशपुर
चंद्रकांता ध्रुव - संयुक्त कलक्टर रायपुर से अपर कलक्टर सरगुजा
एसएन मोटवानी - अवर सचिव स्वास्थ्य विभाग से अपर कलक्टर दुर्ग
खगेश्वर सिंह मंडावी - संयुक्त कलक्टर से अपर कलक्टर बेमेतरा
सियाराम कुर्रे - संयुक्त कलक्टर बस्तर से अपर कलक्टर कोंडागांव
कामता प्रसाद साय - संयुक्त कलक्टर से अपर कलेक्टर सूरजपुर
संजय कुमार दीवान - संयुक्त कलक्टर रायपुर से अपर कलक्टर रायगढ़
अनिल कुमार वाजपेयी - संयुक्त कलक्टर से अपर कलक्टर राजनांदगांव
अनिल कुमार शर्मा - अवर सचिव से उप सचिव पंचायत
नोहर राम साहू - अवर सचिव से उप सचिव आपदा प्रबंधन
एसपी उपाध्याय - संयुक्त कलक्टर कोरिया से अपर कलक्टर बिलासपुर
जीवन सिंह राजपूत - अवर सचिव से उप सचिव जीएडी
द्रोपदी जेसवानी - अवर सचिव, राज्य सूचना आयोग से अपर कलक्टर दुर्ग
रेणुका श्रीवास्तव - संयुक्त कलक्टर राजनांदगांव से अपर कलक्टर रायपुर
आशुतोष पांडेय - विशेष सहायक मंत्री राजस्व एवं उच्च शिक्षा
रीता यादव - संयुक्त कलक्टर से अपर कलक्टर कोरिया
लोकेश कुमार - जिला पंचायत सीईओ, मुंगेली
आरती वासनिक - अपर परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग
लीना कोसम - संयुक्त कलक्टर से अपर कलक्टर धमतरी
अजय कुमार अग्रवाल - रजिस्ट्रार भू-संपदा, रायपुर