
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS अफसरों के प्रभार बदले, यहां देखिए डिटेल
रायपुर. राज्य शासन (Chhattisgarh Government) द्वारा भारतीय वन सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए नवीन पदस्थापना दी गई है। इस आशय का आदेश आज यहां मंत्रालय वन विभाग (Chhattisagrh Forest Department) से जारी कर दिया गया है।
इसके तहत प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) अतुल कुमार शुक्ला अरण्य भवन नवा रायपुर अटल नगर को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (राज्य अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं जलवायु परिवर्तन) तथा निदेशक छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर बनाया गया है।
इसी तरह प्रधान मुख्य वन संरक्षक (राज्य अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं जलवायु परिवर्तन) तथा निदेशक छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर पी.व्ही. नरसिंग राव को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) अरण्य भवन नवा रायपुर अटल नगर में पदस्थ किया गया है।
वनमंडलाधिकारी कोरिया वन मंडल, बैकुण्ठपुर राजेश कुमार चंदेले को उप वन संरक्षक-कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन रायपुर, वन मंडलाधिकारी केशकाल मणिवासगन एस. को वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ़, संचालक गुरू घासीदास राष्ट्रीय उद्यान बैकुण्ठपुर ईमोतेसु आओ को वनमंडलाधिकारी कोरिया बनाया गया है।
इसी तरह वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ़ प्रियंका पाण्डेय को उप वन संरक्षक-कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन रायपुर, वन मंडलाधिकारी बलरामपुर प्रणय मिश्रा को उप वन संरक्षक-कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन रायपुर तथा उप सचिव वन विभाग गणवीर धम्मशील को वनमंडलाधिकारी केशकाल बनाया गया है। इसके अलावा उप प्रबंधक मुख्य वन संरक्षक कार्यालय सरगुजा वृत्त अम्बिकापुर लक्ष्मण सिंह को प्रभारी वन मंडलाधिकारी बलरामपुर पदस्थ किया गया है।
Updated on:
19 Jun 2020 07:27 pm
Published on:
19 Jun 2020 07:23 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
