17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PWD मिनिस्टर की कथित सेक्स CD को लेकर सरकार का ऐलान, कराएंगे CBI जांच

छत्तीसगढ़ के पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर राजेश मूणत की कथित सेक्स सीडी कांड के संबंध में सरकार ने 28 अक्टूबर को बड़ा ऐलान किया

2 min read
Google source verification
Minister Rajesh munat sex CD case

अनुपम राजीव राजवैद्य@रायपुर. छत्तीसगढ़ के पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर राजेश मूणत की कथित सेक्स सीडी कांड के संबंध में सरकार ने 28 अक्टूबर को बड़ा ऐलान किया। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक निर्णय लिया गया कि सीबीआई को सिफारिश की जाएगी, वह मामले की जांच करे। उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फे्रंस कर यह जानकारी दी।

सेक्स सीडी को लेकर भाजपा का दावा
कथित सेक्स सीडी को लेकर भाजपा नेताओं ने मीडिया को एक पोर्न साइट का वीडियो भेजकर दावा किया कि इसी वीडियो में छेड़छाड़ कर मंत्री राजेश मूणत का चेहरा जोड़ा गया है। करीब 9 मिनट का यह वीडियो ठीक वैसा ही है जैसा कि शुक्रवार को सीडी और वॉट्सएप के जरिए वायरल हुआ वीडियो था। रायपुर एसपी डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा कि हमने अभी पुरानी सीडी को ही जांच में नहीं भेजा है। नई सीडी को भी वे लोग लेने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजकर इस दावे को भी परख लिया जाएगा।

विनोद वर्मा की हुई है गिरफ्तारी
वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को इसी मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद स्थित उनके घर से गुरुवार रात साढ़े तीन बजे गिरफ्तार किया है। उसके बाद उन्हें गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से वर्मा को तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर पुलिस को सौंपा गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष बघेल बोले
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फे्रंस में कहा कि मंत्री की यह सेक्स सीडी भाजपा के मंत्रियों में आपसी रंजिश का नतीजा है। उनमें से ही किसी ने इसे जारी किया है। उन्होंने इशारों में कहा कि रामसेवक पैकरा तो नाम के गृहमंत्री हैं, पुलिस मुख्यमंत्री रमन सिंह के इशारे पर काम करती है। करीब डेढ़ मिनट की यह सेक्स क्लिपिंग कई महीनों से सोशल मीडिया पर चल रही थी। अब पुलिस की सक्रियता से सार्वजनिक हो गई। राजेश मूणत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद को हिट विकेट कर लिया है।

सीएम रमन सिंह बोले-
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस की भूमिका पर ही प्रश्नचिह्न लगा हुआ है। सीएम ने कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर भी हल्ला मचाया जाता है। अब जब कार्रवाई हो रही है, तब भी हल्ला मचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीडी की जांच के बाद सभी तथ्य प्रदेशवासियों के सामने आ जाएंगे।