17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी के आशिक को मारने पिता ने दिया 60 हजार की सुपारी, फिर सामने आया ये सच

जानिए आखिर दो युवकों के जाल में कैसे फंसा एक पिता।

2 min read
Google source verification
CG news

कवर्धा. बेटी के आशिक से परेशान एक पिता ने उसे मारवाने के लिए 60 हजार में सौदा किया। लेकिन उसी किलर ने उसे धोखा देकर एक बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। किसी फिल्म की मर्डर फिल्म की तरह किलर ने हत्या की साजिस रची और बेबस पिता से पैसा वसूल कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जानिए आखिर दो युवकों के जाल में कैसे फंसा एक पिता।

यह है पूरा मामला
जिले के पिपरिया थाना के दशरंगपुर चौकी अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा युवक को जान से मारने के लिए दो युवकों को सुपारी दी थी, लेकिन दोनों सुपारी लेने वाले युवकों ने जिससे पैसा लिया उसी के साथ ठगी कर दी। दशरगंपुर चौकी के ग्राम पेण्ड्रा निवासी पेखन पिता नेमवरीया चंद्राकर (40) वर्ष ने दुर्ग के रामकुमार पिता कृष्ण कुमार (24) व अजीत कुमार पिता राजकपूर (22) को पेण्ड्री निवासी सुनील चंद्राकर को मारने के लिए सुपारी दी। क्योंकि पोखन को लगता था कि सुनील उसकी बेटी पर बुरी नजर रखता है। 60 हजार रुपए में सुनील को मारने के लिए रामकुमार व अजीत तैयार हो गए और कमाने खाने पुणे गए सुनील के पास पहुंच गए।

फिल्मी स्टाइल की तरह बनाया हत्या का वीडियो और फोटो
इसके बाद दोनों ने सुनील को फोन कर बताया कि उसको मारने के लिए 60 हजार रुपए में बात हुई है। इसमें 15 हजार रुपए एडवांस मिल चुका है, लेकिन वह उसे मारेंगे नहीं। जैसा वे बोल रहे हैं वैसे करने कहा गया। इसके बाद झूठी साजिस रची गई। सुपारी लिए दोनों युवक ने पुणे में ही जंगल के आसपास सुनील को सुलाकर उसके कपड़े में खून की तरह दिखाई दे इसलिए टमाटो कैचप लगा दिया। इसका विडियो व फोटो खींचकर सुपारी देने वाले पेखन के पास भेज दिया गया और बाकी पैसे देने की बात कही। पेखन को अब सुनील के मर जाने की जानकारी थी, लेकिन घटना के कुछ दिनों बाद सुनील वापस आ गया। जिससे देखकर पेखन आश्चर्य हो गया। इसके बाद दोनों के बीच काफी विवाद हुआ।

सुनील ने दशरंगपुर चौकी में मामले की शिकायत करते हुए घटने की पूरी जानकारी दी। इसके बाद दशरंगपुर पुलिस ने सुपारी देने वाले पेखन चंद्राकर और सुपारी लेने वाले रामकुमार व अजीत को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया। इसमेंं सभी अपने जुर्म कबूल कर लिए। तीनों आरोपियों पर धारा सदर 115,120 बी, 34 भादवि दर्ज कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

कवर्धा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग