1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में कैसा रहा छत्तीसगढ़ के नगर निगमों का हाल, जानिए पूरी डिटेल

देशभर में हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 (Swachh Survekshan 2020) में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) ने एक बार फिर देश के बड़े राज्यों को पछाड़ते हुए देश के स्वच्छतम राज्य का दर्जा प्राप्त किया है। स्वच्छता के मामले में छत्तीसगढ़ को अन्य 14 राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले हैं।

2 min read
Google source verification

रायपुर. देशभर में हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 (Swachh Survekshan 2020) में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) ने एक बार फिर देश के बड़े राज्यों को पछाड़ते हुए देश के स्वच्छतम राज्य का दर्जा प्राप्त किया है। स्वच्छता के मामले में छत्तीसगढ़ को अन्य 14 राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले हैं। एक से दस लाख की जनसंख्या वाली श्रेणी में अंबिकापुर नगर निगम ने अपना वर्चस्व बनाए रखते हुए देशभर के 4242 शहरों में पहला स्थान हासिल किया है।

वहीं 50 हजार से एक लाख से अधिक जनसंख्या वाली श्रेणी में धमतरी और 25 से 50 हजार की जनसंख्या वाली श्रेणी में जशपुरनगर ने देशभर में पहले नम्बर पर है। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र पाटन नगर पंचायत को 25 हजार से कम जनसंख्या श्रेणी में देश का स्वच्छ शहर होने का दर्जा मिला है।

ऑनलाइन पुरस्कार, गोबर खरीदी की सराहना
केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने गुरुवार को वर्चुअल ऑनलाइन पुरस्कार दिया। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी के हाथों यह पुरस्कार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने प्राप्त किया। ऑनलाइन तरीके से पहली बार यह राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय केंद्रीय मंत्री पुरी को छत्तीसगढ़ में चलाई जा रही गोधन न्याय योजना की जानकारी दी। इसे केंद्रीय मंत्री 'वेस्ट टू वेल्थ' का अच्छा कामर्शियल मॉडल बताते हुए अन्य राज्यों के लिए इसे अनुकरणीय बताया। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजि कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी., सूडा के एडिशनल सीईओ सौमिल रंजन चौबे और सलाहकार डॉ. नितेश शर्मा मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ ओडीएफ प्लस प्लस प्रदेश घोषित
भारत सरकार ने सर्वे के बाद छत्तीसगढ़ को ओडीएफ प्लस प्लस प्रदेश घोषित किया गया। पूरे भारत में ओडीएफ प्लस प्लस होने वाला छत्तीसगढ़ सबसे पहला प्रदेश है। गार्बेज फ्री सिटी (स्टार रेटिंग) में भी छत्तीसगढ़ ने बाजी मारी है। भारत सरकार ने अंबिकापुर को 5 स्टार शहर का दर्जा दिया है। 9 शहरों को 3 स्टार और 5 शहरों को 1 स्टार दर्जा मिला है।

पुरस्कार में इनकी भूमिका अहम
प्रदेश को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए सबसे शहरों में कार्यरत स्वच्छता दीदियों, स्वच्छता कमांडों, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ सर्वेक्षण कार्य में जनता की अहम भूमिका रही।

ये योजना रही कारगर
मिशन क्लीन सिटी, स्वच्छता श्रृंगार, सुविधा 24, एफएसटीपी प्रबंधन व निदान 1100 योजनाओं से जनता जागरूक हुई।

इन कसौती में खरा उतरा छत्तीसगढ़
- शत प्रतिशत घर-घर कचरा संग्रहण
- सूखा-गीला कचरा घर से ही अलग अलग कर लेना
- ऑनलाइन पद्धति से मॉनिटरिंग
- वेस्ट पिकर
- दिन में दो बार झाड़ू लगाना
- प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट
- आर प्रिंसिपल रेड्यूस, री-यूज एण्ड रिसाइकल
- घरों से निकलने वाले कचरे का शत प्रतिशत निपटान
- कन्स्ट्रक्शन एण्ड डिमोलिशन वेस्ट का निपटान
- सुविधा 24 शौचालय
- व्यवहार परिवर्तन एवं प्रचार-प्रसार
- क्षमता विकास
- नवाचार एवं अभिनव प्रयास
- स्वच्छता ऐप

यह है नगर निगमों की रैकिंग
नगर निगम- स्टेट रैंक- कैटेगिरी रैंक- कैटेगिरी
अंबिकापुर- 1- 1- एक से दस लाख
राजनांदगांव- 2- 10- एक से दस लाख
बिलासपुर- 3- 11- एक से दस लाख
रायगढ़- 4- 13- एक से दस लाख
जगदलपुर- 5- 33- एक से दस लाख
भिलाई- 6- 34- एक से दस लाख
रायपुर- 7- 21- 10 लाख
धमतरी- 8- 1- एक लाख
कोरबा- 9- 45- एक से दस लाख
भिलाइ चरोदा- 10- 2- एक लाख
चिरमिरी- 11- 3- एक लाख
बिरगांव- 12- 4- एक लाख
दुर्ग- 13- 83- 1 से दस लाख

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, हमारी कोशिश होगी कि अगले साल भी छत्तीसगढ़ स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रथम स्थान पर रहें। गांव और शहरों में गोबर से होने वाली गंदगी पर रोक लगी है। वे अधिक स्वच्छ हुए हैं।

मंत्री नगरीय प्रशासन डॉ. शिव कुमार डहरिया ने कहा, नगरीय निकायों के अधिकारी-कर्मचारी व प्रदेश की जनता को बहुत-बहुत बधाई। इसी प्रकार से आप सभी का सहयोग आगे भी मिलता रहे।

Story Loader