
रायपुर. यातायात पुलिस ने यातायात नियमों को नजरअंदाज कर वाहनों पर नंबर प्लेट लगवाने वालों के खिलाफ शनिवार को कार्रवाई शुरू की। इस दौरान शहर के 8 स्थानों पर चेकिंग प्वांइट लगाकर वाहनों की जांच की गई और नियम के खिलाफ नंबर प्लेट लगाने वाले लगभग 200 वाहनों का चालान किया गया और वाहन मालिकों से तकरीबन 40 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। यातायात पुलिस ने कार्रवाई के दौरान नंबर प्लेट पर आन ड्युटी सीजी गवर्नमेंट लिखे हुए वाहनों पर भी कार्रवाई की। इसके अलावा आधे अधूरे नंबर वाले वाहनों के भी चलान काटे गए। नए वाहनों में महीनों नंबर नहीं लिखाने वाले वाहन मालिकों का पर भी जुर्माना ठोंका गया।
दिया था कार्रवाई के आदेश
तकरीबन दो माह पहले परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री राजेश मूणत ने यातायात नियमों को नजरअंदाज करने वाले वाहनों पर सख्ती का आदेश दिया था। वाहन के नंबर प्लेट पर नंबर के अलावा और कुछ भी लिखा होने पर कार्रवाई की जा रही है।
इन जगहांे पर यातायात पुलिस ने की कार्रवाई
शहर के शास्त्री चौक, एसआरपी चौक, तेलीबंाधा चौक, आनंद नगर चौक, भारतमाता चौक, जय स्तंभ चौक, टाटीबंध चौक, बस स्टैण्ड केनाल चौक, मरहीमाता चौक, फाफाडीह चौक, भनपुरी तिराहा, कालीबाड़ी चौक, सिद्यार्थ चौक, पचपेढ़ी नाका चौक, सरस्वती नगर थाना के पास, रायपुरा चौक ताज नगर, झंडा चौक पर मोटर यान अधिनियम के तहत अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।
कुछ इस प्रकार लिखे मिले नंबर प्लेट
कई वाहनों के नंबर प्लेट पर भ्रामक तरीके ये नंबर अंकित किए गए थे। 4749 को मोदी के रूप में लिखा गया था। 7214 अथवा 0214 को राम, 2157 को राज, 8005 को बॉस, 2919 को खान के रूप में लिखा हुआ मिला। कुछ महत्वपूर्ण अंकों को बड़ा तथा अन्य को छोटा कर दिया जाता है
एेसी हो नंबर प्लेट
कार्रवाई कर रहे अधिकारियों ने वाहन मालिकों को डेमो दिखा कर जागरूक किया। अधिकारियों ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहन के लिए नंबर प्लेट का मानक निर्धारित है। 70 सीसी से ऊपर के सभी दो पहिया वाहनों में आगे की नंबर प्लेट में अक्षरों की ऊंचाई 30 मिमी, चौड़ाई और अक्षरों के बीच स्पेस 5 मिमी होनी चाहिए। नंबरों और अक्षरों के बीच स्पेस 40 मिमी, नंबरों की ऊंचाई 7 और स्पेस के लिए 5 मिमी का मानक है।
वाहन के पिछले हिस्से में नंबर प्लेट पर अक्षरों और नंबरों की ऊंचाई 35, चौड़ाई 7 और स्पेस 5 मिमी निर्धारित है। चारपहिया वाहनों के अगले और पिछले हिस्से के नंबर प्लेट के अक्षरों और नंबरों की ऊंचाई 65, चौड़ाई 10 और बीच का स्पेस 10 मिमी निर्धारित है। सफेद बैकग्राउंड पर काले कलर से लिखावट होनी चाहिए। कमर्शियल, मिलिट्री व राजनयिकों के लिए प्लेट और नंबरों के लिखावट के लिए अलग प्रावधान है।
Updated on:
24 Sept 2017 01:38 pm
Published on:
24 Sept 2017 01:37 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
