24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम में हुआ जबरदस्त बदलाव, चक्रवात के असर से जमकर होगी बारिश

राजधानी में दो दिन से मौसम बदला हुआ है। गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे।
2 min read
Google source verification
Weather

Weather in cg

रायपुर. राजधानी में दो दिन से मौसम बदला हुआ है। गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर से शाम तक साढ़े पांच बजे तक शहर में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि बुधवार की रात से सुबह तक 13.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं प्रदेश में गुरुवार को कुछ-कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

Read More : बैंक कर्मचारी बनकर ठग ने पूछा पासवर्ड, फिर बैंक खाते से निकाल लिए एक लाख रुपए

मौसम विभाग के अनुसार हवा का एक चक्रवाती घेरा उत्तरी आंध्रप्रदेश के समुद्री किनारे बना हुआ है। ओडिशा तथा उसके आस-पास भी एक च्रकवात बना हुआ है। इसकी ऊंचाई समुद्री सतह से 7.6 किमी तक है। इसके अलावा उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी एवं पूर्व केंद्रीय बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास भी चक्रवाती घेरा बना हुआ है।

Read More : रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर : 700 ट्रेनों की स्पीड 1 नवंबर से बढ़ जाएगी

इसकी समुद्री सतह से ऊंचाई ३.१ किमी तक है। इसके कारण प्रदेश में कहीं-कहीं एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। शुक्रवार को भी राजधानी में दोपहर या शाम को आकाश आंशिक मेघमय रहेगा। गरज-चमक के साथ बौछारें भी पडऩे की संभावना है।

Read More : बाजार जाने की बात कह निकला था घर से, 3 दिन बाद झाडिय़ों के बीच ऐसे मिला
अधिकतम तापमान सामान्य

राजधानी में राजधानी में दो दिन से बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान सामान्य हो गया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक, तो अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री रहा, जो सामान्य था। जबकि न्यूनतम तापमान 34.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था।

कहां कितनी बारिश हुई

- रायपुर में 18 मिमी ।
- अंबिकापुर -14.7 मिमी ।

- पेंड्रारोड - 16.2 मिमी ।
- भैरमगढ़ - 12 सेमी ।

- सुकमा - 60 मिमी ।
- रायगढ़ - 20 मिमी ।

-कुसमी- 30 मिमी ।
- दुर्ग- 27 मिमी।

- राजनांदगांव - 4 मिमी।