
Raipur news: स्वीमिंग पूल में नहाते समय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) का एक छात्र बेहोश हो गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना 11 जुलाई की शाम चार बजे की है। सरस्वती नगर थाना पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
पुलिस के मुताबिक स्वीमिंग पूल में एनआईटी के थर्ड ईयर का छात्र कोंडरी आयुष अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल में गया था। आयुष तैरते हुए काफी दूर निकल गया। वापस लौटने के दौरान वह डूबने लगा। पूल में तैरने आए एक डॉक्टर की उस पर नजर पड़ी।
Chhattisgarh News: इसके बाद तत्काल सुरक्षाकर्मियों को बुलाया गया। उसे बाहर निकाला गया। उसके पेट में पानी भर गया था। डॉक्टर ने पेट दबाकर पानी निकालने की कोशिश की। इसके बाद उसे एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया है।
Published on:
17 Jul 2024 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
