10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बचाए पानी, पाइप लाइन फटने से 2 से 3 दिनों तक हो सकती है दिक्कत

फिल्टर प्लांट के पास मेन राइजिंग लाइन शनिवार सुबह फट गई। निगम के जलकार्य विभाग के अमले ने इस सुधारने का प्रयास किया

2 min read
Google source verification
Raipur news

रायपुर. फिल्टर प्लांट के पास मेन राइजिंग लाइन शनिवार सुबह फट गई। निगम के जलकार्य विभाग के अमले ने इस सुधारने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए।

Read More : छात्रा से बीच बाजार में युवक ने की शर्मनाक हरकत, जांच करने पहुंची रायपुर की टीम

नई पाइप लाइन जोडऩे के बाद ही राइजिंग लाइन की मरम्मत हो पाएगी। पाइप लाइन फटने से शहर में सात टंकियों में शाम को जलापूर्ति प्रभावित रही। निगम के अधिकारियों के अनुसार पाइप लाइन को जहां फटी है, उस जगह को अस्थाई तौर पर बांध कर रखा गया है। फिर भी लीकेज हो रहा है। बताया जाता है कि सुबह तीन बजे तक तेज पानी की तेज धार निकल रही थी। हजारों लीटर पानी बर्बाद हुआ।

Read More : मकचरा उठा रहे बच्चे से कलेक्टर ने पूछा- बेटा कितना कमा लेते हो..

900 एमएम की डीआई पाइप
फिल्टर प्लांट के पास फटी डीआई पाइप लाइन ९०० एमएम की है। इसे काटकर नए सिरे से पाइप लाइन जोड़कर वेल्डिंग कराई जाएगी। इस प्रक्रिया में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। इसके कारण शहर की सात टंकियों में पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी।

Read More : इंडियन इंटरनेशल स्कूल के स्टॉफ ने छात्र से किया ऐसा काम जिसे सुन चौक जाएंगे आप

निगम अधिकारियों के अनुसार इस पाइप लाइन से मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मोवा, दलदल सिवनी, सड्डू की टंकी में पानी की आपूर्ति की जाती है।

Read More : परीक्षा खत्म होने के बाद ही नाबालिक ने चुन्नी से लटककर खुद को कर लिया खत्म, कारण अज्ञात

फटी पाइप लाइन को तत्काल सुधारने के निर्देश जलकार्य विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं। जिन टंकियों में उक्त पाइप लाइन से पानी सप्लाई की जाती है, वहां दूसरी लाइन से अस्थाई तौर पर पानी सप्लाई करने को कहा गया है।
रजत बंसल, आयुक्त, नगर निगम

Read More : ALERT- निपटा लें जरूरी काम, अगले हफ्ते लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक