
राजकुमार सोनी@रायपुर. मुरादाबाद के प्रतियोगी छात्र अनुज कुमार ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में धांधली का आरोप लगाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेजी गई एक लिखित शिकायत में छात्र ने कहा है कि परीक्षा नियंत्रक और उनके कार्यालय के एक कर्मचारी प्रदीप कुमार ने मुरादाबाद के शिक्षक एके सिंह को दलाली का ठेका दे दिया है। इस शिक्षक ने बरेली और मुरादाबाद में शिक्षकों का एक ऐसा रैकेट तैयार कर रखा है जो पेपर सेट करने से लेकर माडरेटर और मूल्यांकन का काम करता हैं।
अपनी शिकायत में छात्र ने बरेली और मुरादाबाद के लगभग 21 शिक्षकों के नाम भी दिए हैं। छात्र का आरोप है कि परीक्षकों का रैकेट प्रश्नपत्र में पूछे गए प्रश्रों से लेकर प्रतियोगी छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचता हैं और विशेष केमिकल पेन से चिन्हित उत्तर पुस्तिकाओं पर मनमानी नंबर देता हैं। छात्र ने अपनी शिकायत में महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्व विद्यालय, बरेली के सहायक कुल सचिव वीपी गोयल की ओर से वर्ष 2010 में जारी किया गया वह प्रपत्र भी संलग्न किया है जिसमें भूगोल के शिक्षक योगेंद्र सिंह और दर्शनशास्त्र के शिक्षक एके सिंह को परीक्षा कार्य के लिए 'डिबारÓबताया गया है। छात्र का कहना है कि परीक्षा नियंत्रक और प्रदीप कुमार की मिली-भगत के चलते योग्य प्रतिभागियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
मैं यह तो नहीं कहता है कि मुरादाबाद और बरेली के शिक्षकों से परीक्षा का काम नहीं लिया जाता, लेकिन दूसरे राज्यों के शिक्षकों की भी भागीदारी होती है। किस छात्र ने शिकायत की है मुझे नहीं मालूम। अगर मेरे पास शिकायत आती है तो मैं जांच का आदेश दूंगा।
केआर पिसदा, अध्यक्ष लोक सेवा आयोग
Published on:
17 Jan 2018 07:37 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
