साजा ब्लाक के सैकड़ों सहायक शिक्षकों ने दुर्गा मंच पर धरना दिया। आंदोलन को लेकर कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष बसंत कौशिक ने मंच से कहा कि सरकार ने जो वादा किया था कि वेतन विसंगति दूर करेंगे, उस मांग को तत्काल पूरा कर अपना वादा निभाएं साथ ही समस्त सहायक शिक्षकों-प्रधानपाठकों से मांग पूरी होने तक एकजुटता के साथ डटे रहने की अपील की। प्रथम दिवस साजा के आंदोलन मंच पर ब्लॉक अध्यक्ष अजय यादव के अलावा अशोक ध्रुव जिला अध्यक्ष, धनेश रजक जिला उपाध्यक्ष, तारण दास मानिकपुरी जिला प्रवक्ता,चन्द्रशेखर पटेल, चन्द्रशेखर राजपूत, दिनेश निषाद, जयबहादुर राजपूत, देवचरण साहू, दिलीप यदु, हुलास साहू, हिरमत ठाकुर, चुनेश्वरी कौशल, वर्षा गुप्ता, लीलावती सिन्हा,चंदा सिन्हा,मोंगरा साहू आदि उपस्थित थे।