4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां दर्जनभर से ज्यादा अजगर करते हैं फसलों की रक्षा, रहते हैं लोगों के बीच, जानिए वजह

Chhattisgarh unique story: लेकिन कभी यह सुना है कि गांव में अजगर सांप (Python) फसलों की रक्षा करता है।
2 min read
Google source verification
यहां दर्जनभर से ज्यादा अजगर करते हैं फसलों की रक्षा, रहते हैं लोगों के बीच, जानिए वजह

यहां दर्जनभर से ज्यादा अजगर करते हैं फसलों की रक्षा, रहते हैं लोगों के बीच, जानिए वजह,यहां दर्जनभर से ज्यादा अजगर करते हैं फसलों की रक्षा, रहते हैं लोगों के बीच, जानिए वजह,यहां दर्जनभर से ज्यादा अजगर करते हैं फसलों की रक्षा, रहते हैं लोगों के बीच, जानिए वजह

रायपुर. आपने फसल की रक्षा करने वाले इंसान और जानवरों के बारे में जरूर सुना होगा। लेकिन कभी यह सुना है कि गांव में अजगर सांप (Python) फसलों की रक्षा करता है। ये आपको थोड़ा अटपटा जरूर लग रहा होगा। लेकिन छत्तीसगढ़ में ऐसा अनोखा होना (Python in Village) मुनकिन है। अजगर गांव वालों के साथ न केवल रहता है बल्कि बिना नुकसान (Chhattisgarh unique story) पहुंचाए उनके खेती और फसल की भी रक्षा करते हैं। वजह जानकर चौंक जाएंगे आप..

दरअसल यह मामला है छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत आने वाला भडेसर गांव का। यहां फसल की रखवाली करने के लिए एक नहीं बल्कि दर्जनभर से ज्यादा अजगर सांप है। गांव के लोग बताते हैं कि काफी समय पहले एक अजगर का जोड़ा गांव के बरगद के पेड पर आकर रहने लगा और धीरे-धीरे उनकी संख्या बढऩे लगी। आज इन अजगरों की संख्या दर्जन से ज्यादा हो गई है। वहीं, आज तक अजगर ने किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया है। गांव के लोगों के बीच सदस्य बनकर रह रहा है।

अजगर ने आज तक गांव के किसी भी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। बल्कि खेतों में आने वाले जंगली जानवर कीट पतंगों को निगल जाता है। इस वजह से किसानों के खेतों की तरफ जंगली जानवर भी नहीं आते। फसल की रक्षा होने के कारण गांव वाले भी अजगर को अपने बीच एक सदस्य समझते हैं। आपको बता दें कि यह खबर हमें सोशल मीडिया के जरिए मिली है। गांव के लोगों चर्चा करने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

...और भी है Chhattisgarh Unique story से जुड़ी ढेरों खबरें