20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आचार संहिता के बीच दिवाली से पहले और बाद में छत्तीसगढ़ में मनेगा घर-घर उत्सव, प​ढि़ए क्या है मामला…

छत्तीसगढ़ में दिवाली से पहले और बाद में पांच साल में होने वाला उत्सव मनाया जाएगा। इसमें घर से लोग निकलकर शामिल होंगे और अपने नेता चुनेंगे। यह है लोकतंत्र का उत्सव। जी हां, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 7 और 17 नवम्बर को होगा। और दिवाली 11-12 नवम्बर को है।

2 min read
Google source verification
आचार संहिता के बीच दिवाली से पहले और बाद में छत्तीसगढ़ में मनेगा घर-घर उत्सव, प​ढि़ए क्या है मामला...

प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में जुटे कार्यकर्ता।

ढालसिंह पारधी@रायपुर. छत्तीसगढ़ में दिवाली से पहले और बाद में पांच साल में होने वाला उत्सव मनाया जाएगा। इसमें घर से लोग निकलकर शामिल होंगे और अपने नेता चुनेंगे। यह है लोकतंत्र का उत्सव। जी हां, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 7 और 17 नवम्बर को होगा। और दिवाली 11-12 नवम्बर को है। आम चुनाव को भले ही लोकतंत्र के उत्सव की संज्ञा दी जाती हो, लेकिन सच यह है कि इस उत्सव में राजनीतिक दल न केवल अपने राजनीतिक विरोधियों के प्रति अशालीन-अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हैं, बल्कि उन्हें बदनाम करने और नीचा दिखाने के लिए झूठ और कपट का सहारा भी लेते हैं। राजनीतिक दलों से यहीं आग्रह है कि वे राजनीतिक शुचिता और लोकतांत्रिक मर्यादा का ध्यान रखते हुए चुनाव लड़ेंगे, हालांकि यह उम्मीद कम ही है।

भाजपा की दूसरी सूची में 3 सांसद, 9 महिला, 2 पूर्व आईएएस और 1 एक्टर सहित 64 प्रत्याशी घोषित

इधर, छत्तीसगढ़ में भाजपा ने सोमवार को अपने 64 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। दूसरी सूची में 3 सांसद, 9 महिला, दो पूर्व आईएएस अधिकारी और एक छत्तीसगढ़ फिल्म अभिनेता को टिकट दी है। इस सूची में भाजपा ने अपने पुराने दिग्गज नेताओं पर दांव खेलने के साथ नए और युवा चेहरों पर भी भरोसा जताया है। सूची में 11 वर्तमान विधायकों को दोबारा मौका दिया गया है। भाजपा ने जिन तीन सांसदों को टिकट दी है, उनमें केंद्रीय रा'यमंत्री रेणुका सिंह को भरतपुर-सोनहत से, सांसद गोमती साय को पत्थलगांव से और सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को लोरमी से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं पूर्व आईएएस ओपी चौधरी को रायगढ़ से पूर्व आईएएस नीलकंठ टेकाम को केशकाल से उम्मीदवार बनाया है। विरोध के बावजूद धरसींवा से छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार अनुज शर्मा को टिकट दिया गया है। वहीं भाजपा ने बिन्द्रानवागढ़ के विधायक डमरुधर पुजारी की टिकट काट दी है। यहां से गोवर्धन राम मांझी को टिकट दिया गया है। भाजपा की दोनों सूची में 50 वर्ष से कम आयु के 34 युवा प्रत्याशी हैं। इसके अलावा जुदेव परिवार से दो लोगों को टिकट दी गई है। इसके अलावा जोगी कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए धरमजीत सिंह को तखतपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले यहां से महिला उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतरा गया था।

इन 5 सीटों पर फंसा पेंच
अंबिकापुर, बेलतरा, कसडोल, बेमेतरा, पंडरिया

2 पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी मैदान में
भाजपा ने कुनकुरी से विष्णुदेव साय और अंतागढ़ से विक्रम उसेंडी शामिल हैं। ये दोनों छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।