2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची छत्तीसगढ़ की महिला हॉकी टीम, उत्तराखण्ड को हराकर बनाया ये रिकॉर्ड

लगातार तीसरे वर्ष छत्तीसगढ़ की टीम सेमीफ़ाइनल में पहुंच हैट्रिक बनाई हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
cg_woman_team.jpg

भुवनेश्वर में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज हॉकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने अपने हौसलों और अनुभवों के दम पर सेमीफाइनल में पहुंच गई है लगातार तीसरे वर्ष छत्तीसगढ़ की टीम सेमीफ़ाइनल में पहुंच हैट्रिक बनाई हैं।

मोनिका वैरागडे के 2-0 से हॉकी के दूसरे मैच में छत्तीसगढ़ टीम ने उत्तराखण्ड टीम को हराया।छत्तीसगढ़ महिला टीम ने अपने तीसरे मैच में केरला टीम को शानदार 17-0 से हराया।छत्तीसगढ़ टीम की उपकप्तान मोनिका वैरागड़े ने मैच में प्रवेश करते ही गोल मार कर अपनी टीम के हौसलों को बुलंद कर दिया और उन्होंने इस मैच में 8 गोल मार कर बेहतरीन प्रदर्शन किया।

तुलसी साहू ने बेहतर तालमेल के साथ टीम की जीत के लिए 3 गोल दागे। टीम की सबसे अनुभवी खिलाडी रश्मि तिर्की ने बेहतरीन मूवमेंट बनाकर टीम को खिलाते हुये 3 गोल दागे। सविता चंद्राकर ने अच्छे मूवमेंट को अंजाम देते हुए 2 गोल दाग कर अपनी टीम में अपनी भूमिका निभाई। समला ने 1 गोल कर टीम की जीत को 17-0तक पहुंचाया। छत्तीसगढ़ टीम की सभी खिलाड़ियों का ताल मेल ही उनकी इस जीत का आधार रहा।