3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा नाटू-नाटू गाने का छत्तीसगढ़ी वर्जन, बस स्टैंड में हुई शूटिंग

Chhattisgarhi Song Nacho-Nacho: साऊथ फिल्म RRR ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी डंका बजाया है। इस गाने की चर्चा विदेशों में भी होने लगी है। नाटू-नाटू गाने को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला। यह अवार्ड जीतने के बाद से ही पूरी दुनिया में इस गाने ने खूब सुर्खियां बटोरी।

2 min read
Google source verification
सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा नाटू-नाटू गाने का छत्तीसगढ़ी वर्जन

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा नाटू-नाटू गाने का छत्तीसगढ़ी वर्जन

Chhattisgarhi Song Nacho-Nacho: साऊथ फिल्म RRR ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी डंका बजाया है। इस गाने की चर्चा विदेशों में भी होने लगी है। नाटू-नाटू गाने को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला। यह अवार्ड जीतने के बाद से ही पूरी दुनिया में इस गाने ने खूब सुर्खियां बटोरी। इस गाने का म्यूजिक और लिरिक्स इतना कैची हैं कि अन्य भाषाओं में भी गाने बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ी भाषा में भी इस गाने की म्यूजिक बीट पर गाना बन गया। इस गाने के बोल हैं नाचो-नाचो।

छत्तीसगढ़ के लोग नाटू गाने के इस छत्तीसगढ़ी वर्जन को बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बता दें कि नाचो नाचो गाने को रायपुर के भाटागांव स्थित बस स्टैंड पर शूट किया गया है। यह गाना सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।


यह भी पढ़ें: श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा रायपुर, चार दिशाओं से निकाली गई शोभायात्रा, देखें Video

सिंधु शुक्ला हैं प्रोड्यूसर
छत्तीसगढ़ी गाना नाचो-नाचो की प्रोड्यूसर का नाम सिंधु शुक्ला हैं। वे पेशे से एक सीनियर प्रोफेसर हैं, जो सांख्यिकी विषय पढ़ाती हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें फेमस और अच्छे गानों को छत्तीसगढ़ी में अनुवाद करना अच्छा लगता है। आपको बता दें कि इस गाने से पहले सिंधु ने पुराने गाने न मुंह छुपा के जिओ का छत्तीसगढ़ी में भी अनुवाद किया है।

ऐसे आया आइडिया
आगे सिंधु शुक्ला ने बताया कि, नाटू-नाटू गाने को जब ऑस्कर में जाने के लिए चुना गया, तो इस दौरान उन्होंने इस गाने को सुना। फिर उन्होंने भी इस गाने को छत्तीसगढ़ी भाषा में बनाने की सोंची। उन्होंने दक्षिण भारतीय गाने के नाटू-नाटू लिरिक्स को छत्तीसगढ़ी भाषा में नाचो नाचो कर दिया। इस गाने की छत्तीसगढ़ी वर्जन एक लाइन आजा टूरा आजा संगी मिर्चा खाके नाचो-नाचो से गाने की शुरुआत हुई।

Story Loader