26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, थोटा संकीर्तना को 800 मी. दौड़ में मिला तीसरा स्थान

CG News: रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित इस स्पर्धा के 800 मीटर दौड़ में थोटा संकीर्तना ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
less than 1 minute read
Google source verification
CG News: छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, थोटा संकीर्तना को 800 मी. दौड़ में मिला तीसरा स्थान

CG News: चौथी साउथ एशियन (सैफ) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की बेटी थोटा संकीर्तना ने 800मीटर महिला दौड़ में तीसरा स्थान हासिल करने में सफल रही। रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित इस स्पर्धा के 800 मीटर दौड़ में थोटा संकीर्तना ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

भिलाई के चरौदा निवासी संकीर्तना प्रदेश की एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। इस इवेंट में भारत की अमनदीप कौर ने स्वर्ण पदक हासिल किया। सैफ खेलों में भारत समेत बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है।

बता दें कि यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी (रांची) में आयोजित हुई, जिसमें भारत, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका के खिलाड़ी शामिल हुए। छत्तीसगढ़ से इस प्रतियोगिता में केवल थोटा संकीर्तना ने हिस्सा लिया और अपने दमदार प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन किया। थोटा संकीर्तना ने इस चैंपियनशिप में 800 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता है।