
Film City : छत्तीसगढ़ में चित्रोत्पला फिल्म सिटी बनेगी। इसके लिए केंद्र की पीएम मोदी सरकार ने 147 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 28 नवंबर छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में यह जानकारी दी। सीएम साय ने कहा कि चित्रोत्पला फिल्म सिटी के निर्माण से छत्तीसगढ़ी फिल्मों और छत्तीसगढ़ी नाटकों को प्रोत्साहन तो मिलेगा ही, साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
147.66 करोड़ मंजूर
केंद्र सरकार ने स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट 2024-25 के तहत छत्तीसगढ़ की दो महत्वपूर्ण पर्यटन परियोजनाओं के लिए 147.66 करोड़ मंजूर किए हैं। इसके अंतर्गत 95.79 करोड़ रुपए की लागत से रायपुर के माना तूता में चित्रोत्पला फिल्म सिटी (Film City) तथा 51.87 करोड़ रुपए की लागत से जनजातीय और सांस्कृतिक कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इन परियोजनाओं के शुरू होने से राज्य में पर्यटन ढांचे को मजबूत करने और स्थानीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने में मदद मिलेगी। ये योजनाएं रोजगार सृजन, विकास और छत्तीसगढ़ को पर्यटन के वैश्विक मानचित्र में स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी।
300 करोड़ रुपए का दिया था प्रस्ताव
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से 15 अक्टूबर को नई दिल्ली में मुलाकात कर छत्तीसगढ़ की पर्यटन गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट योजना के तहत रायपुर में फिल्म सिटी, कन्वेंशन सेंटर, वेलनेस रिसॉर्ट और नेचर सिटी के लिए लगभग 300 करोड़ रुपए के प्रस्ताव दिए थे। जिसके परिप्रेक्ष्य में फिल्म सिटी (Film City) और कन्वेंशन सेंटर निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 147.66 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।
Updated on:
29 Nov 2024 03:00 am
Published on:
29 Nov 2024 02:58 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
