
coin
रायपुर . दस के सिक्के को लेकर एक बार फिर लोगों में उलझन शुरू हो गई है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का है। यहां सिटी बस चालक यात्रियों से ये कह रहे हैं कि अगर आपके पास दस का सिक्का है तो हमें न दे, क्योंकि दस का सिक्का अब बंद हो गया है। जब एक यात्री ने इसका विरोध किया तो विवाद खड़ा हो गया। भड़के यात्री ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कुछ भी कार्रवाई नहीं की है। वहीं, अभी तक बैंक व पुलिस अफसरों से दस के सिक्के के बंद होने की कोई खबर नहीं मिली है। जानिए पूरा मामला..
- मिली जानकारी के अनुसार भिलाई निवासी राजेश कुमार साहू ने रायपुर के सिटीबस में सफर किया।
- इस दौरान उन्होंने सिटी बस के कंडक्टर को 10 का सिक्का दिया। लेकिन कंडक्टर ने इसे लेने से मना कर दिया।
- कारण पूछने पर जवाब मिला कि दस का सिक्का बंद हो गया है। इसके बाद दोनों में तीखी बहस हुई।
- जब कंडकर और बस चालक राजेश की बात नहीं सुने तो उसने जीआरपी थाने में इसकी शिकायत की।
नहीं देते चिल्हर
- सिटीबस में यात्रा करने वाले यात्रियों का कहना है कि 10 या फिर 50 रुपए के नोट दिए जाने पर चिल्हर पैसे वापस नहीं किए जाते।
- कंडक्टर किराया लेने के बाद दो से पांच रुपए तक का चिल्हर देने से मना कर देते हैं।
शिकायत की जांच कर रहे हैं
-सिटीबस में 10 का सिक्का नहीं लिए जाने के संबंध में शिकायत मिली है। इस मामले की जांच करवाई की जा रही है।
- इसके बाद एफआईआर किया जाएगा। इपर इसमें कौन सी धारा लगेगी, यह पड़ताल के बाद ही बता पाउंगा।
आरके बोरझा, टीआई, जीआरपी
Published on:
30 Oct 2017, 9:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.