रायपुर

कम हुई ठंड की रफ़्तार: बादलों ने रोकी ठंडी शुष्क हवाएं, जल्द तापमान में गिरावट की सम्भावना

Weather Update: उत्तर भारत से लगातार शुष्क और ठंडी हवाओं को पश्चिमी विक्षोभ के कारण छाए बादलों ने रोक रखा है। इससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही ठंड की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है।

less than 1 minute read
Nov 19, 2022

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में आकाश मेघमय बना हुआ है। शुक्रवार को भी यही स्थिति रही। सुबह से ही आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इससे अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जबकि शहर का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ का न्यूनतम तापमान पर व्यापक असर पड़ा है। गुरुवार के मुकाबले तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई। जबकि न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते सुबह और शाम को अन्य दिनों की अपेक्षा कम लोग गर्म कपड़े में दिखे।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कुछ इलाकों में आकाश मेघमय रहा। इसका प्रभाव शुक्रवार को प्रदेश में आंशिक रूप से रहा। अधिकतम तापमान 1 डिग्री गिरावट व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। शनिवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। -एचपी चंद्रा, मौसम विज्ञानी

प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान...
रायपुर 28.6
बिलासपुर 29.0
पेंड्रा 26.5
अंबिकापुर 23.7
जगदलपुर 27.9
दुर्ग 29.0
राजनांदगांव 30.5

तापमान में गिरावट की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में उत्तर से शुष्क और ठंडी हवाएं आ रही हैं। बादल छंटते ही तापमान में गिरावट आएगी और फिर ठंड बढ़ेगी।

Published on:
19 Nov 2022 11:55 am
Also Read
View All

अगली खबर