
28 अक्टूबर का दिन है बेहद खास, दीपावली के बाद रहेगा इसका इंतजार
रायपुर. 28 अक्टूबर 2019 का दिन इस बार बेहद खास होगा। पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत 25 अक्टूबर को धनतेरस के साथ हो जाएगी। दीपावली फेस्टिवल में चौथे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा ऐलान किया है।
छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने रेडियो कार्यक्रम लोकवाणी में कहा था कि छत्तीसगढ़ में गौरा-गौरी, गोवर्धन पूजा और मातर-भाईदूज के साथ पड़की-सुवा और राउत नाचा से दिवाली के रंग चटख होते हैं। इसलिए हमने गौरा-गौरी उत्सव और गोवर्धन पूजा को गौठान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। त्योहारों का पूरा सिलसिला हमारी समृद्ध संस्कृति के स्मरण और उत्थान तथा हमारी मातृशक्ति को जागृत करता है।
28 अक्टूबर को गौठान दिवस
दीपावली फेस्टिवल में 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा है। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के अंतर्गत निर्मित गौठानों में गोवर्धन पूजा के दिन गौठान दिवस मनाया जाएगा। गौठान दिवस पर गौठानों में परम्परागत पूजा-अर्जना की जाएगी।
गौठान सेवा समिति करेंगे गठित
छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा सुराजी गांव योजना के तहत गोवर्धन पूजा के दिन गौठान दिवस मनाए जाने के संबंध में प्रदेश के सभी कलेक्टरों और मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा गौठान दिवस के पहले गौठान सेवा समिति का गठन करने और गौैठान सेवा समिति को औपचारिक रूप से कार्यभार गौठान दिवस में सौंपे जाने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
Published on:
20 Oct 2019 10:20 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
