24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनावी साल में बड़ी घोषणा, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की राशि में हुई बढ़ोतरी, प्रशासन ने जारी किया आदेश

CM Bhupesh Baghel Announcement : . 21 सितम्बर 2023. मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत अब राज्य के पात्र परिवारों को 25 लाख रुपए तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
चुनावी साल में बड़ी घोषणा, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की राशि में हुई बढ़ोतरी, प्रशासन ने जारी किया आदेश

चुनावी साल में बड़ी घोषणा, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की राशि में हुई बढ़ोतरी, प्रशासन ने जारी किया आदेश

रायपुर. मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत अब राज्य के पात्र परिवारों को 25 लाख रुपए तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। पूर्व में इस योजना के तहत चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को अधिकतम 20 लाख रुपए तक की राशि दी जाती थी।

यह भी पढें : सोते समय जहरीले सांप के डसने से युवक और 8 वर्षीय बालक की मौत, बेटे को अचेत देख पिता के उड़े होश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा के विगत मानसून सत्र में अनुपूरक बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि को 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए करने की घोषणा की थी।

यह भी पढें : महिला समृद्धि सम्मेलन में प्रियंका गांधी बोली- छत्तीसगढ़ में धान का दाम सबसे अधिक है, पूरे देश में ऐसा कहीं नहीं है..

मुख्यमंत्री बघेल की इस घोषणा के अनुपालन में राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव द्वारा अनुमोदन के बाद सहायता राशि 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए करने की प्रशासकीय मंजूरी का आदेश जारी कर दिया है।