28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी तीजा तिहार की बधाई

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख, समृद्धि की कामना की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhemendra Yadav

•

Updated: 18 Sep 2023, 1:11 AM IST

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी तीजा तिहार की बधाई

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी तीजा तिहार की बधाई

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोक तिहार तीजा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख, समृद्धि की कामना की है। बघेल ने सभी तीजहारिन माताओं और बहनों के प्रति अपनी शुभकामनाएं प्रकट करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में तीजा पर्व का अपना विशेष महत्व है। महिलाओं द्वारा हरतालिका तीजा पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। माताएं-बहनें तीजा मनाने ससुराल से मायके आती हैं। महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए तीजा पर्व के एक दिन पहले करूभात ग्रहण कर निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से सुहागिन स्त्रियों को शिव-पार्वती अखंड सौभाग्य का वरदान देते हैं, वहीं कुंवारी लड़कियों को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।

बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तीज, त्यौहारों की एक समृद्ध परम्परा है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संरक्षण और संर्वधन के लिए प्रदेश में हरेली, तीजा, भक्त माता कर्मा जयंती, छठ पूजा और विश्व आदिवासी दिवस के दिन न केवल सार्वजनिक अवकाश की शुरूआत की है, बल्कि इन लोक पर्वों के महत्व से आने वाली पीढ़ी को जोड़ने के लिए जन सहभागिता से पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।