6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम ने किया सीमार्ट का वर्चुअल लोकार्पण, स्व.सहायता समूह से किया संवाद कहा- आपके उत्पाद को मिला बाजार

इस सी-मार्ट के संचालन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ रायपुर को अधिकृत किया गया है। सी-मार्ट में 66 स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार कलेक्टर सेक्टर अंतर्गत 319 उत्पाद, छत्तीसगढ़ हर्बल्स के 143 उत्पाद, हस्तशिल्प बोर्ड के 40 उत्पाद, हथकरघा के 32 उत्पाद, माटीकला बोर्ड के 3 उत्पाद सहित कुल 537 उत्पाद रखे गए हैं।

2 min read
Google source verification
cmart.jpg

बिलासपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को रायपुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के स्मार्ट रोड पर वन विभाग के नवनिर्मित सी-मार्ट का लोकार्पण किया।

53 हितग्राहियों को 63.80 लाख रुपए का वितरण...
बिलासपुर वनमंडल क्षेत्र के अंतर्गत शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत कुल 53 हितग्राहियों को 63.80 लाख रुपए का वितरण सीधे संग्राहक के खातों में किया गया। इस लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिला यूनियन के अंतर्गत 11 हितग्राहियों को 17.20 लाख रुपए का भुगतान सीधे संग्राहक के खाते में वितरण किया गया है। इसी प्रकार शासन की अन्य योजनाओं की भी राशि संग्राहकों को सीधे उनके खातों में राशि अंतरित किया गया।

यह भी पढ़ें : बिलासपुर के इस गांधी से मिले एसडीएम-आबकारी अफसर, 31 मार्च तक शराब दुकान हटाने के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

पहले ही दिन ₹75 हजार के सामान की बिक्री
पहले दिन 75 हजार रुपए से ज्यादा की बिक्री हुई। जनप्रतिनिधियों ने शहद, आंवला जूस, बेल जूस, त्रिफला चूर्ण, जामुन जूस समेत अन्य सामग्री सी-मार्ट से खरीदी।

ये रहे शामिल
समारोह में महापौर रामशरण यादव, जिपं अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, अपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, उपाध्यक्ष जिपं हेमकुंवर, उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड राजेन्द्र धीवर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह सहित अन्य शामिल थे।

यह भी पढ़ें : कृषि विभाग की कार्रवाई: खाद स्टॉक में गड़बड़ी, 18 विक्रेताओं को शोकॉज नोटिस

57 लाख रुपए की लागत से 4 हजार वर्गफीट एरिया में इस मार्ट का निर्माण किया गया है। शुभारंभ होते ही 75 हजार से ज्यादा की सामग्री बिक्री की गई। इस दौरान सीएम ने वन विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 296 हितग्राहियों के खाते में 1 करोड़ 2 लाख से ज्यादा की राशि अंतरित की।

लोकार्पण समारोह में वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, पीएचई मंत्री रुद्रकुमार गुरु विधायक शैलेष पांडेय विशेष रूप से उपस्थित थे। लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम बघेल ने बिलासपुर के प्राइम लोकेशन में विशाल सीमार्ट खुल जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि अब वन उत्पादों के बिक्री की समस्या नहीं रहेगी। सीमार्ट में ग्राहकों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आसानी से बाजार उपलब्ध हुई है। उन्होंने कहा कि महिलाएं उन उत्पादों का निर्माण करें, जिसकी बाजार में ज्यादा मांग हो। नया उत्पाद बनाने के पहले उसकी बाजार में स्थिति कैसे होगी, इसका सर्वे कर लें। सी मार्ट के जरिए महिलाओं को उत्पाद की बिक्री के लिए बाजार मिला है।

यह भी पढ़ें : यात्रियों ने की मुफ्त यात्रा, फिर मिलेगी सिटी बस सुविधा, 6 रूटों पर हुआ ट्रायल

अब आसानी से मिलेंगे सामान
इस सी-मार्ट के संचालन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ रायपुर को अधिकृत किया गया है। सी-मार्ट में 66 स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार कलेक्टर सेक्टर अंतर्गत 319 उत्पाद, छत्तीसगढ़ हर्बल्स के 143 उत्पाद, हस्तशिल्प बोर्ड के 40 उत्पाद, हथकरघा के 32 उत्पाद, माटीकला बोर्ड के 3 उत्पाद सहित कुल 537 उत्पाद रखे गए हैं।

समूह की सदस्यों से अनुभव किया साझा
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चकरभाठा पंचायत की महिला समूह की सदस्य सीमा तिवारी व सरकंडा स्व- सहायता समूह की सदस्य सरिता सूर्यवंशी से बातचीत कर उनसे अनुभव साझा किया। सदस्यों ने बताया कि इससे उनकी आमदनी में वृद्धि के साथ रोजगार का अवसर भी मिला है। इस बीच वन मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने भी समारोह को संबोधित किया।