रायपुर . छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस ( मई दिवस ) से एक दिन पहले शुभकामना देते हुए कहा है कि दुनिया के किसी भी देश अथवा राज्य की तरक्की और जनता की खुशहाली में श्रमवीरों का सबसे बड़ा योगदान होता है। श्रमिकों के पसीने से ही खेत लहलहाते हैं, कारखानों में जनता की सुख सुविधा की वस्तुएं बनती हैं, यातायात के लिए लम्बी - चौड़ी सड़कें बनती हैं, रेलमार्ग बनते हैं, ऊंचे - ऊंचे भवन बनते हैं।