7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hareli Tihar 2024 : हरेली तिहार मनाने सज गया सीएम हाउस, रहचुली झूला और गेड़ी से रौनक

Hareli Tihar 2024 : हरेली के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरती माता के श्रृंगार के लिए एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील भी की

2 min read
Google source verification
Hareli Tihar 2024

Hareli Tihar 2024 : सावन मास की अमावस्या (हरियाली अमावस्या) को छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार के रूप में मनाया जाता है। हरेली तिहार के लिए रायपुर में मुख्यमंत्री निवास को एक छोटे से गांव के रूप में सजाया गया है। रहचुली झूला, गेड़ी और सुंदर बैलगाड़ियों से पूरा परिसर हरेली की रौनक से दमक रहा है।

Hareli Tihar 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 4 अगस्त को हरेली तिहार (Hareli Tihar) पर परंपरागत तरीके से पूजा करेंगे। हरेली के मौके पर पशुधन की पूजा की जाती है। खेती किसानी की शुरुआत में मनाया जाने वाला यह पर्व धरती के प्रति हमारी कृतज्ञता को व्यक्त करता है। मुख्यमंत्री पूजा के बाद किसान भाइयों को आधुनिक कृषि उपकरणों का वितरण भी करेंगे।

Hareli Tihar 2024

हरेली तिहार (Hareli Tihar) प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का त्योहार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान देश की जनता से किया है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरेली के दिन एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया है।