25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता वाजपेयी की हालत नाजुक, CM ने की शीघ्र स्वास्थ्य की कामना

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जल्द स्वास्थ होने की कामना की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 16 Aug 2018, 12:48 PM IST

atal bihari vajpayee chhattisgarh

छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता वाजपेयी की हालत नाजुक, CM ने की शीघ्र स्वास्थ्य की कामना

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जल्द स्वास्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मेरे गुरु व राजनीति के अजातशत्रु अटल बिहारी वाजपेयी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। आप जल्द ही स्वस्थ हो कर अपने आशीर्वाद से हम सभी का मार्गदर्शन करें।

छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी अटलजी जल्द स्वास्थ्य के प्रार्थना की है। मंत्री बृजमोहन ने ट्वीट कर कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी हमारे सिर्फ मार्गदर्शक, प्रेरणाश्रोत ही नहीं अपितु अभिभावक भी हैं। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

वाजपेयी के हालत बेहद नाजुक होने की खबर जैसे ही लोगों को पता चली छत्तीसगढ़ में उनके समर्थकों और चाहने वाले विचलित हो उठे। आम लोग और समर्थक अटलजी के स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। बतादें कि अटल जी का छत्तीसगढ़ से गहरा कनेक्शन रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के लिए अटलजी याद किए जाते हैं।

93 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बुधवार की रात से बेहद नाजुक बनी हुई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जल्द ही उनके स्वास्थ्य को लेकर जारी बुलेटिन के अनुसार उनके स्वास्थय में कोई भी सुधार नहीं हो रहा है। वह पिछले नौ सप्ताह से एम्स में भर्ती हैं।

एम्स की ओर से बुधवार देर रात जारी बयान के मुताबिक, अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बीते 24 घंटों में और खराब हुई है। उनकी हालत नाजुक है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। वाजपेयी की स्वास्थ्य की खबर फैलते ही सरकार के केन्द्रीय मंत्री, राजनेताओं और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का एम्स पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

इसी कड़ी में उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू भी गुरुवार को वाजपेयी का हालचाल जानने के लिए एम्स पहुंचे। नायडू सुबह 6.30 बजे एम्स पहुंचे जबकि अमित शाह सुबह 8.30 बजे एम्स पहुंचे। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा एम्स पहुंचे।

इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेतागण वाजपेयी के स्वास्थ्य का हालचाल जानने के लिए एम्स पहुंचे। वाजपेयी मधुमेह के मरीज हैं और उनका 11 जून से एम्स में इलाज चल रहा है। वाजपेयी का जन्म 1924 में हुआ था। उनका एम्स में डॉ. रणदीप गुलेरिया की निगरानी में इलाज हो रहा है, जो एम्स के निदेशक भी हैं। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को एम्स पहुंचकर वाजपेयी का हालचाल जाना था।