3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी के दौरे से पहले भिलाई पहुंचे CM रमन, तैयारियों का लिया जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 जून को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के भिलाई दौरे की तैयारी पूरी कर ली गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 12 Jun 2018, 12:49 PM IST

latest PM Modi News

PM मोदी के दौरे से पहले पहुंचे CM रमन, तैयारियों का लिया जायजा

रायपुर.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 जून को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के भिलाई दौरे की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रोटोकॉल के तहत मिनट-टू-मिनट का पूरा कार्यक्रम आज जारी कर दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शुक्रवार को पीएम मोदी के दौरे की तैयारी का जायजा लेने के लिए भिलाई पहुंचे। मुख्यमंत्री ने जयंती स्टेडियम का जायजा लिया। इसी मैदान पर प्रधानमंत्री मोदी की सभा होगी।

इससे पहले भिलाई पहुंचे मुख्यमंत्री ने तैयारियों और मंच का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ अधिकारियों को निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री कार्यक्रम का निरीक्षण करने के बाद भिलाई स्टील प्लांट भी गए। तय कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री मोदी भिलाई स्टील प्लांट में करीब 40 मिनट तक ठहरेंगे। इस दौरान वे भिलाई स्टील प्लांट की कार्यप्रणाली को करीब से देखेंगे।

pm modi News" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/06/08/cm1_2924420-m.jpg">

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह दुर्ग गायत्री पैलेस पहुंचे, यहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों की बड़ी बैठक ली और तैयारियों के संबंध में चर्चा की। पार्टी का दावा है कि भिलाई में आयोजित प्रधानमंत्री मोदी की सभा में करीब एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ दौरे के समय प्रधानमंत्री भिलाई में नए आईआईटी के नए भवन का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री भिलाई स्टील प्लांट को भी कई सौगात देंगे। पीएम मोदी भिलाई स्टील प्लांट के एक्स्पांशन का शुभारंभ करेंगे।

पीएम मोदी के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
- पीएम मोदी के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जून को सुबह 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का काफिला एयरपोर्ट से सीधे रवाना होकर 11 बजे भिलाई पहुंचेगा।

- इसके बाद 11.10 बजे मोदी भिलाई स्टील प्लांट के लिए रवाना होंगे। यहां वे पैदल घूमते हुए भिलाई स्टील प्लांट का अवलोकन का करेंगे। इस दौरान वे भिलाई स्टील प्लांट की कार्यप्रणाली को करीब से देखेंगे।

- इसके बाद प्रधानमंत्री एक सभा को संबोधित करने 11.50 बजे जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री करीब एक घंटा तक सभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद प्रधानमंत्री सीधे रायपुर पहुंचकर दिल्ली रवाना हो जाएंगे।