22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर फ्लाइट को CM साय ने दिखाई हरी झंडी, 18 यात्रियों को लेकर भरी उड़ान, देखें VIDEO
Play video

रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर फ्लाइट को CM साय ने दिखाई हरी झंडी, 18 यात्रियों को लेकर भरी उड़ान, देखें VIDEO

Raipur-Ambikapur-Bilaspur flight: छत्तीसगढ़ में रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर के लिए हवाई सफर शुरू हो गया है। सीएम ने आज रायपुर में हरी झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 19 Dec 2024, 3:04 PM IST

New Flight In Chhattisgarh: उत्तर छत्तीसगढ़ का सरगुजा हवाई सेवाओं से जुड़ गया है। सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर की फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई। रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर के लिए सप्ताह में 3 दिन गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को फ्लाइट मिलेगी। फिलहाल, रायपुर से अंबिकापुर का शुरुआती किराया 999 रुपए रखा गया है।

पहली फ्लाइट में सांसद समेत 18 यात्री

रायपुर से अंबिकापुर की पहली फ्लाइट से सांसद चिंतामणि महाराज समेत 18 यात्री सुबह 11.10 बजे अंबिकापुर के लिए रवाना हुए। इसमें फ्लाई बिग कंपनी के सीईओ भी शामिल थे। पहले दिन रायपुर से अंबिकापुर वाली फ्लाइट उद्घाटन के चलते देरी से रवाना हुई। दरिमा एयरपोर्ट पर अंबिकापुर-बिलासपुर फ्लाइट को सांसद चिंतामणि महाराज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम

मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान कहा कि आज छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ हमारे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के विस्तार का प्रतीक है। इस सेवा का शुरुआती किराया महज 999 रुपये है ताकि आम जनता हवाई यात्रा का ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सके।