2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

CG News: किसान की बेटी ने किया कमाल, सेना में लेफ्टिनेंट नर्सिंग ऑफिसर बनी वीणा साहू, CM साय ने दी बधाई

Success Story Of Veena Sahu: बालोद जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर छोटा सा गांव जमरूवा में रहने वाली वीणा साहू अब मिलिट्री अस्पताल में लेफ्टिनेंट के पद पर कार्य कर रही हैं...

Google source verification

CG News: छत्तीसगढ़ की लड़कियां लड़कों से जरा भी कम नहीं हैं। यहां की लड़कियां भी खुद को साबित कर देशभर में अपना नाम रोशन कर रही हैं। पढ़ाई से लेकर खेलकूद हो ये लड़कियां अपने सपनों को साकार कर मिसाल बन रही हैं। इसी कड़ी में बालोद की बेटी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट नर्सिंग अफसर बनी है। बता दें कि बीते दिनों कोंडागांव की जूडो खिलाड़ी हेमबती को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने पीएम वीर बाल पुरस्कार से सम्मानित किया।

CM साय ने कही ये बात

छत्तीसगढ़ की इस बेटी पर गर्व है। बालोद जिले के ग्राम जमरूवा के किसान परिवार की बेटी वीणा साहू ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट नर्सिंग अफसर बनकर समूचे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। आज फोन पर बिटिया वीणा से बात कर उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उत्साहवर्धन किया। बेटियां हमारा स्वाभिमान हैं, छत्तीसगढ़ की शान हैं। वीणा की यह उपलब्धि प्रदेश के असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। बिटिया को पुनः बधाई।

किसान की बेटी ने किया कमाल

वीणा साहू बालोद जिले के जमरूवा गांव के किसान चेतन साहू की बेटी है। वीणा साहू का सपना मिलिट्री में जाने का था, जो उन्होंने अपने लगन और मेहनत से पूरा कर दिखाया। वह अब अंबाला स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में लेफ्टिनेंट के पद पर सेवाएं दे रही हैं। इस हॉस्पिटल में वह ना केवल देश के जवानों बल्कि उनके परिवार को भी एक्सीलेंस मेडिकल फेसिलिटी प्रदान कर रही हैं।