रायपुर

ट्रैफिक जाम और रोड एक्सीडेंट से मुक्ति के लिए कलेक्टर ने ली बैठक, दिए कई मत्वपूर्ण निर्देश

कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने स्ट्रीट लाइट्स लगाने के साथ साथ हर महीने बैठक लेने की भी बात कही है. इस मीटिंग में महीने भर के काम का रिव्यू के साथ फीडबैक भी लिया जाएगा.

less than 1 minute read
Nov 12, 2022

छत्तीसगढ़ की राजधानी में ट्रैफिक जाम और एक्सीडेंट से मुक्ति के लिए कलेक्टर में आज बैठ ली. इसमें कलेक्टर ने जाम और रोड एक्सीडेंट से छुटकारे के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दी. ऑटो चालकों की मनमानी और ट्रैफिक में बाधा बन रहे बिजली के खंभों को हटाने का निर्देशन कलेक्टर ने दिया. कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे ने स्ट्रीट लाइट्स लगाने के साथ साथ हर महीने बैठक लेने की भी बात कही है. इस मीटिंग में महीने भर के काम का रिव्यू के साथ फीडबैक भी लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Road Accident: तेज रफ़्तार ट्रेलर ने मारी बाइक सवार को टक्कर, अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत


इन जगहों पर किया जाएगा काम
रायपुरा, संतोषी नगर और पचपेड़ी नाका के सर्विस रोड के बिजली खंभों के तारों को अंडरग्राउंड कर चौड़ीकरण करना।
मालवीय रोड, एमजी रोड, कटोरा तालाब के क्षेत्रों में रोड किनारे लगने वाले ठेले-खोमचों पर निगम के उड़नदस्ते की कार्रवाई होगी।
शहर में कई स्थानों पर ऑटो स्टैंड का बोर्ड लगेगा।

यह भी पढ़ें: Online fraud: नौकरी वेब साइट पर लॉगिंग कर महिला ने गंवाए 38 हजार, जाँच में जुटी पुलिस

गोंडवारा चौक रिंग रोड नंबर 2, MMI चौक कमल विहार, अमलीडीह चौक, केनाल रोड, केके रोड, नहरपारा चौक पर ऑटोमेटिक ट्रैफिक सिग्नल लगाना।
अवंती बाई चौक से अनुपम नगर चौक तक और अनुपम नगर चौक से बीटीआई ग्राउंड की ओर 50-50 मीटर तक डिवाइडर बनेगा।
मालवीय रोड, सदर बाजार, MG रोड, शास्त्री चौक से लेकर आजाद चौक, तेलीबांधा थाना तिराहे से आनंद नगर चौक तक रोडएज मार्किंग करवाना।

Published on:
12 Nov 2022 07:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर