हमराह में गतिविधियों के जरिए छलका शहरवासियों का उत्साह
रायपुर . पत्रिका के लोकप्रिय कार्यक्रम हमराह का उद्घाटन रविवार सुबह 6 बजे अनुपम गार्डन किया गया। इस बार फन एंड हैल्थ अवेयरनेस एक्टिविटी आकर्षण के केंद्र रहे। प्रियाज डांस एकेडमी, हैप्पी ग्रुप ने जुंबा का आयोजन किया। साथ ही लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए ओम हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टर टीम उपस्थित रही। प्रिया आहूजा और नूतन दुबे ने बॉलीवुड सॉन्ग पर जुंबा करवाया।
सम्यक व्यायाम से प्रकृति से जुड़े
संत योमन संस्था ने सम्यक व्यायाम के जरिए खुद को प्रकृति के साथ जोड़ने के लिए योग साधना किया। जिसमें युवाओं से लेकर बड़े-बुजुर्ग शामिल हुए। स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में भी युवाओं का क्रेज दिखा। फुटबॉल, बैडमिंटन में लोगों ने जमकर पसीना बहाया। धीरज, दीवान, जितेंद्र, हर्षा, अतुल, नरेश, राजा ने बैडमिंटन में हाथ आजमाया। कार्यक्रम में आए लोगों ने बताया कि पत्रिका की यह पहल बहुत ही सराहनीय है।

हमराह को लेकर दिखा उत्साह
इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा। खासकर युवाओं व युवतियों ने बताया कि स्वास्थ्य और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने की उत्सुकता रहती है। यहां आए कई लोगों ने बताया कि वे इसके पहले भी पत्रिका की ओर से हमराह कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं और विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया था।
Published on:
16 Jan 2023 12:24 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग