8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा की तबीयत खराब, दिल्ली एम्स में भर्ती

मोतीलाल वोरा के पुत्र और दुर्ग शहर के विधायक अरुण वोरा ने 'पत्रिका' से चर्चा करते हुए कहा कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
CG News

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा की तबीयत खराब, दिल्ली एम्स में भर्ती

रायपुर. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतालाल वोरा की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्होंने दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। मोतीलाल वोरा के पुत्र और दुर्ग शहर के विधायक अरुण वोरा ने 'पत्रिका' से चर्चा करते हुए कहा कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

Read Also: विधानसभा चुनाव से 16 दिन पहले नक्सलियों ने बीजापुर में किया बड़ा हमला, CRPF के 4 जवान शहीद

अरुण वोरा ने बताया कि दशहरा के समय में दुर्ग प्रवास पर थे। इसके बाद शुक्रवार को दिल्ली में सीबीआई विवाद को लेकर हुए प्रदर्शन में शामिल हुए। उनकी सर्दी ज्यादा हो गई थी। शाम को तबीयत ज्यादा खराब होने पर एम्स के डॉक्टरों ने दो दिन अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी है। गौरतलब है कि मोतीलाल वोरा ने हाल ही में तबीयत का हवाला देकर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का पद छोड़ा था। उन्होंने अविभाजीत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का पदभार भी संभाला है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग