15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस विधायक वोरा बोले- रमन सिंह संवेदनशील और समदर्शी मुख्यमंत्री हैं

बताते हैं कि कांग्रेस में ही दूसरे गुट द्वारा अरुण वोरा की 'तारीफÓ को पार्टी के आलाकमान तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।
2 min read
Google source verification
cg news

रायपुर . कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करते हुए उन्हें संवेदनशील और समदर्शी मुख्यमंत्री बताया।

विधानसभा के बजट सत्र में बुधवार को अरुण वोरा ने प्रश्नकाल में दुर्ग जिले में लोकसुराज अभियान के तहत शिकायतों को लेकर सवाल पूछा था। जवाब में मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि दुर्ग जिले से कुल 14765 शिकायतें प्राप्त हुई थीं और सभी शिकायतें निराकृत कर ली गई हैं। इस जवाब के बाद कांग्रेस विधायक वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्रीजी की विशेष कृपा दुर्ग पर रहती है। उन्होंने मुख्यमंत्री को समदर्शी और संवेदनशील बताते हुए कहा कि भ्रमण के दौरान जो घोषणाएं की गई हैं, उसे भी जल्द ही पूरा कर लें।

अच्छे काम के लिए धन्यवाद देना पड़ता है : वोरा
सदन में अपने वक्तव्य के बाद कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने विधानसभा परिसर में स्पष्ट किया है कि अच्छे काम के लिए धन्यवाद देना पड़ता है और खराब काम का खामियाजा भी भुगतना भी पड़ता है।

तारीफ पर भाजपा महापौर ने भेंट किया था गुलदस्ता
गौरतलब है कि अरुण वोरा पहले भी एक सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की जमकर तारीफ की थी। इसके बाद सियासी बवाल मचा था। अरुण वोरा द्वारा सीएम की तारीफ करने पर कांग्रेसजनों ने जहां उन्हें आड़े हाथों लिया था, वहीं भाजपा महापौर और पार्षदों ने गुलदस्ता भेंटकर वोरा का स्वागत किया था।

मोतीलाल वोरा के बेटे हैं अरुण
दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक अरुण वोरा पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मोतीलाल वोरा के बेटे हैं। मोतीलाल वोरा को कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नजदीकी नेताओं में गिना जाता है। ऐसे में भाजपा शासित राज्य के मुख्यमंत्री की तारीफ करने पर फिर से सियासत गरमा गई है। बताते हैं कि कांग्रेस में ही दूसरे गुट द्वारा अरुण वोरा की 'तारीफÓ को पार्टी के आलाकमान तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग