24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, कहा – भाजपाई जब चुनाव में पैसा बांटने आएं तो शराब की बोतल से मारें

कांग्रेस विधायक और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राम दयाल उइके अपने भड़काऊ भाषण से एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 14 May 2018, 4:54 PM IST

latest congress news

कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल - भाजपाई जब चुनाव में पैसा बांटने आएं तो शराब की बोतल से मारें

रायपुर/कोरबा. पाली तानाखार के विधायक व कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राम दयाल उइके ने एक बार फिर भड़काऊ भाषण दिया है। उइके ने भैंसमा में आयोजित संकल्प शिविर में कहा कि आखिर ऐसी कौन सी नौबत आ गई जब सरकार को शराब बेचना पड़ रहा है।

Read More : कांग्रेस के इस कद्दावर नेता ने दी खुली चुनौती, इस बार थम जाएगी विकास यात्रा

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के बिगड़े बोल

शराब की कीमत बढ़ाकर शराब पीने वाले को सरकार चूना लगा रही है। सरकार इस पैसे का उपयोग विधानसभा चुनाव में करेगी। सभी अपने घर में खाली बोतल रखें और चुनाव में जब भाजपाई शराब से कमाए पैसे को बांटने घर-घर आएं तो बोतल ही बोतल मारें। वहीं, चुनाव में झंडा से ऊंचा उसका डंडा रखें। कम से कम दो-दो फीट ऊंचा डंडा। ये चुनाव में काम आएगा।

Read More : दोणिका का असर, अगले 72 घंटों में हो सकती है, गरज-चमक के साथ बारिश

आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बनाएगी सरकार

रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भैंसमा में आयोजित संकल्प शिविर में जब उइके इन शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे, तब मंच पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष चरणदास महंत समेत कांगे्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद थे। इस दौरान पुनिया ने कहा कि अबकी बार कांगे्रेस की सरकार बनेगी। पुनिया ने कहा कि कांग्रेस इस बार ऐसे कार्यकर्ताओं का सम्मानित करेगी जो कांग्रेस को बढ़त दिलाएंगे।

Read More : धनिया के खेत में घुस आए दो भालू, देखते ही ग्रामीणों ने मचाया शोर, फिर जो हुआ पढि़ए खबर...

बीजेपी बोली- जरूरत पड़ेगी तो कराएंगे एफआईआर
राम दयाल उइके के भड़काऊ भाषण पर जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी ने कहा कि भाजपा की विकास यात्रा को उइके पचा नहीं पा रहे है। उइके के भाषण वाली वीडियो हमने मुख्यालय भेजी है। जरूरत पड़ेगी तो एफआईआर भी कराई जाएगी।