24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोणिका का असर, अगले 72 घंटों में हो सकती है, गरज-चमक के साथ बारिश

राजधानी में आर्द्रता 21 फीसदी और 20 फीसदी बदली दर्ज की गई, जबकि हवा की रफ्तार 6 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 14 May 2018, 5:05 PM IST

weather in rajasthan

weather news with karnataka political drama in patrika.com

रायपुर . रविवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। जिसमें सर्वाधिक दुर्ग जिले में 2 सेमी और रायपुर व लोरमी में 1 सेमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी सीमांत जिलों के कुछ चयनित जगहों में आगामी दो दिनों तक बादल के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

वहीं प्रदेश भर में सर्वाधिक तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया। जबकि सर्वाधिक गिरावट दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में देखने को मिली। साथ ही शेष जिलों के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ। वहीं राजधानी में आर्द्रता 21 फीसदी और 20 फीसदी बदली दर्ज की गई, जबकि हवा की रफ्तार 6 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई।

READ MORE : मौसम विभाग की चेतावनी, इस तारीख तक गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना बढ़ी
इसके अतिरिक्त स्थानीय पूर्वानुमान में आकाश के मुख्यत: साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। राजधानी में आगामी दो दिनों तक मौसम के इसी तरह रहने के कयास लगाए जा रहे हैं। अगले 24 घंटों तक शहर में बादल खुले रहने के साथ अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी हरियाणा और समीपवर्ती क्षेत्र से पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र तक उत्तरी मध्य प्रदेश और दक्षिणी बिहार होते हुए 1.5 किमी की ऊंचाई पर द्रोणिका बनी हुई है। जिस वजह से प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी सीमांत जिलों में अगले 72 घंटों तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

READ MORE : मौमस: हर दिन बदल रहा रायपुर का मौसम मिजाज, सुबह 42 तो शाम को रहा 36 डिग्री

जगदलपुर अधिकतम 35.1, न्यूनतम 29.7

इसके अतिरिक्त स्थानीय पूर्वानुमान में आकाश के मुख्यत: साफ रहने की संभावना जताई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग