24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़: महाराष्ट्र से कर्नाटक तक द्रोणिका का असर, अब ऐसा रहेगा मौसम

बिजली कड़कने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 12 May 2018, 9:36 PM IST

Chhattisgarh weather

रायपुर . राजधानी में दो दिन से मौसम में शाम को अचानक बदलाव हो रहा है। सुबह से दो बजे तक तीखी गर्मी पड़ती है, तो ढाई बजे के बाद आसमान में अचानक बादल मंडराने लगता है। शुक्रवार की तरह शनिवार को भी दोपहर ढाई बजे के बाद शहर के आसमान पर धीरे-धीरे काले बादल गहराने लगे। इसके बाद शाम पांच बजे के आसपास तेज हवाएं चलने लगी। पांच बजे के बाद तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी हुई। साथ ही रुक-रूक बिजली की चमकती रही। बिजली कड़कने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

इस वजह से हो रहा परिवर्तन
मौसम विभाग के अनुसार लोकल इफेक्ट और महाराष्ट्र से कर्नाटक तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इस कारण से राजधानी समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं तेज हवा और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मई में इस समय इस तरह का मौसम रहता है। एक-दो दिन इसी तरह बादल गहराते रहेंगे और हल्की बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिक एनएस मेहता ने बताया कि प्रदेश में दक्षिण से नमी आ रही है। साथ ही सुबह से दोपहर तक तीखी गर्मी पडऩे के कारण लोकल सिस्टम बनता है। नमी आने की वजह से बादल शीघ्र बनते हैं और तेज हवा के साथ हल्की बारिश होती है।

ऐसा रहेगा मौसम
प्रदेश के सुदूर दक्षिणी एवं सुदूर उत्तर भाग में कहीं-कहीं हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे तथा शेष भाग में मौसम शुष्क रहने की अति संभावना है। इसके अलावा दक्षिणी छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। राजधानी में आकाश आंशिक मेघमय रहेगा तथा अपरान्ह या शाम को गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की अति संभावना है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

कहां कितनी बारिश
रायपुर 2 मिमी, पेंड्रारोड 2.6 मिमी, जगदलपुर 8.4 मिमी और दुर्ग में 4.2 मिमी बारिश हुई।

कहां कितना रहा तापमान
रायपुर- 41.4

माना - 42.0
बिलासपुर- 43.0

पेंड्रारोड- 38.7
अंबिकापुर- 40.8

जगदलपुर- 36.2
दुर्ग- 40.8

राजनांदगांव- 41.8

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग