14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh Weather Update: अगले 5 दिन बारिश-आंधी के आसार, दुर्ग में बिजली गिरने से युवक की मौत, बलौदाबाजार में तूफान

Weather Update: मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं दुर्ग जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Weather Update

बलौदाबाजार में तूफान (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं दुर्ग जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

दुर्ग में बिजली गिरने से युवक की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम दुर्ग जिले के पुरैना इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से 18 वर्षीय युवक शक्ति बिश्नोई की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इलाके में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और गरज-चमक शुरू हो गई। बच्चे घर लौटने लगे, तभी शक्ति बिश्नोई बिजली की चपेट में आ गया।

प्रत्यक्षदर्शी पार्थ महानंद ने बताया कि, बच्चे मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान हल्की बारिश शुरू हुई और सभी बच्चे वापस लौटने लगे। तभी अचानक तेज बिजली कड़की और शक्ति उसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद दोस्त और आसपास मौजूद लोग उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बंगाल में बने सिस्टम का असर

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल क्षेत्र में बने चक्रवाती सिस्टम का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ रहा है। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। वहीं बलौदाबाजार जिले के पलारी क्षेत्र में तेज बारिश के साथ तूफानी हवाएं चलीं। हवाओं का असर इतना तेज था कि 150 एकड़ में फैले बालसमुद्र तालाब में ऊंची लहरें उठने लगीं और पानी सड़क तक पहुंच गया। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया।

अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में गुरुवार को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या तेज हवाएं चलने की संभावना है। शहर का न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बीते 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में ज्यादा बदलाव दर्ज नहीं किया गया। दुर्ग सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग