
nagar nigam raipur chhattisgarh
रायपुर. छत्तीसगढ़ के विधान सभा, त्रिस्तरीय पंचायत और नगर निगम चुनाव के बाद कांग्रेस की जीत का सिलसिला नगर निगम के जोन अध्यक्ष चुनाव (Raipur Nagar Nigam Zone President Elections) में भी बरक़रार है। नगर निगम के जोन अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस ने 10 जोन में से 8 पर जीत का परचम लहराया है। जबकि जोन 1 और 3 में बीजेपी के अध्यक्ष ने जीत दर्ज की है।
नगर निगम के जोन 2 के चुनाव में कांग्रेस के बंटी होरा कब्ज़ा किया। वहीं जोन 4 में प्रमोद दुबे, जोन 5 मन्नु विजेता यादव, जोन 6 निशा देवेंद्र यादव, जोन 7 मनिराम साहू, जोन 8 घनश्याम छत्री, जोन 9 प्रमोद मिश्रा, जोन 10 आकाश दीप शर्मा ने जीत दर्ज की। जबकि जोन 1 और 3 में बीजेपी के अध्यक्ष बने।
देखिए कांग्रेस ने कौन से जोन में दर्ज की जीत
जोन 2 बंटी होरा
जोन 4 प्रमोद दुबे
जोन 5 मन्नु विजेता यादव
जोन 6 निशा देवेंद्र यादव
जोन 7 मनिराम साहू
जोन 8 घनश्याम छत्री
जोन 9 प्रमोद मिश्रा
जोन 10 आकाश दीप शर्मा
बता दें दोनों राजनीतिक दलों ने चुनाव से दो घंटे पहले अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। दोनों पार्टियों ने नगर निगम के 10 जोन में प्रत्याशी उतारे थे।
Published on:
11 Jun 2020 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
