देश की सुरक्षा पर संकट
विगत दिनों एक कार्यक्रम में लोगों ने कहा कि चीन से आने वाले समान को खरीदकर हम अपने देश के लिए सुरक्षा संकट खड़ा कर रहे हैं। चीन को भेजा जाने वाला पैसा उसकी सेनाओं को मजबूत करता है, यह भारत की सुरक्षा के खिलाफ है, आज चीन से इलेक्ट्रानिक वस्तुएं, बल्ब, खिलौने, बिजली उपकरण समेत सैकड़ों किस्म की उपभोक्ता वस्तुएं आयात हो रही हैं।