Swine Flu Virus Bilaspur: प्रदेश में बिलासपुर में स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत हो चुकी है। वहीं रायपुर में 4 मरीजों की पुष्टि हुई है। एक और मरीज की पहचान दुर्ग में की गई है। प्रदेश में अब तक मिले 6 मरीजों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी मेडिकल कॉलेजों के डीन, अस्पताल अधीक्षक, सीएमएचओ व सिविल सर्जन को पत्र लिखकर अलर्ट रहने को कहा है। स्वाइन फ्लू के मरीजों के इलाज के लिए आइसोलेटेड वार्ड बनाने को कहा है।