उल्लेखनीय है कि गोरक्षा विभाग के प्रांत प्रमुख ओमेश बिसेन को आए दिन गायों व सांडों की तस्करी करने वालों से फोन पर धमकी मिल रही है। (Save Animals) साथ ही उनके पैतृक गांव बालाघाट में जाकर परिवार के लोगों को डराया धमकाया जा रहा है, जिसकी शिकायत बालाघाट पुलिस से लेकर रायपुर आईजी तक की गई है। ओमेश बिसेन ने बताया कि 13 फरवरी को गो तस्करों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की थी, जिसमें से मुख्य आरोपी अभी तक फरार है, जो लगातार धमकी देते रहते हैं।