
छत्तीसगढ़ में स्कूलों की सभी परीक्षाएं स्थगित
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों ने खुद को अपने घरों तक सीमित रखकर अभूतपूर्व सामाजिक और राष्ट्रीय उत्तरदायित्व का पालन किया है। कोरोना वायरस की महामारी से बचने और लडऩे में यह अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। हमने इसी तरह अपने दायित्व का पालन किया और अपने घरों में रहे तो हम छत्तीसगढ़ और देश में कोरोना को हराने में कामयाब हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से निपटने के इंतजाम किए जाने के साथ सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में 31 मार्च तक के लिए लॉक डाउन कर दिया गया है। यह ऐलान रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता कर्फ्यू के शतप्रतिशत पालन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया- मुझे गर्व है प्रदेश की जनता पर। मिलकर लड़ेंग-जीतेंगे।
इसे भी पढ़ें...घबराएं नहीं, राशन दुकानें, मेडिकल और जनरल स्टोर नियमित रूप से खुलेंगे
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए शहरी क्षेत्रों में 31 मार्च तक स्वैच्छिक कर्फ्यू को बढ़ाने का निर्णय लिया है। अति आवश्यक सेवाएं जैसे दवा दुकान, किराना दुकानें, जनरल स्टोर्स, सब्जी, दूध, पेट्रोल पंप खुले रहेंगे।
इसे भी पढ़ें... सबसे आसान, सस्ता और प्रभावी तरीका साबुन से हाथ धोना