20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Coronavirus Latest Update: छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहा कोरोना का प्रकोप, जानिए क्या है ताजा आंकड़े?

Coronavirus Latest Update: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में उतार-चढ़ाव जारी है। दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई-दूज के दिन कम सैंपल की जांच हुई। भाई-दूज के दिन 10264 सैंपल की जांच हुई, इनमें 27 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

less than 1 minute read
Google source verification
coronavirus_in_india2.jpg

Corona Update: 13 बाजारों में 2400 व्यापारियों का कोविड टेस्ट, पॉजीटिव एक भी नहीं

रायपुर. Coronavirus Latest Update: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में उतार-चढ़ाव जारी है। दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई-दूज के दिन कम सैंपल की जांच हुई। भाई-दूज के दिन 10264 सैंपल की जांच हुई, इनमें 27 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें सर्वाधिक 5-5 मरीज कोरबा और जशपुर में मिले, जबकि दुर्ग और रायगढ़ में 4-4 मरीज मिले। 20 जिलों में एक भी मरीज रिपोर्ट नहीं हुए। उधर, 26 मरीजों के डिस्चार्ज होते ही एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर अब 259 रह गई है। सबसे ज्यादा 44 एक्टिव मरीज रायपुर और 38 दुर्ग जिले में हैं। 5 जिलों में एक्टिव मरीजों की संख्या शून्य है।

अभी भी देरी से जांच करवा रहे, तो देरी से मिल रहा इलाज

कोरोना संक्रमण को छत्तीसगढ़ में दस्तक दिए 19 महीने गुजर चुके हैं। 2 लहर बीत चुकी हैं। हर व्यक्ति कोरोना वायरस के प्रकोप से भली भांति वाकिफ है। डॉक्टरों का मानना है कि मगर, अभी भी लोग जांच करवाने में देरी कर रहे हैं। अगर, जांच में देरी होगी तो रिपोर्ट देर से आएगी। और रिपोर्ट देर से आएगी तो समय पर मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पाएगा। पहुंच भी गया तो काफी देर चुकी होगी। ऐसे एक-दो नहीं बल्कि सैंकड़ों उदाहरण हैं जहां हमारी लापरवाही जान पर भारी पड़ गई। अभी भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं।

रायपुर- 2- 158050, छत्तीसगढ़- 26- 1006159
प्रदेश के आंकड़े
कुल संक्रमित- 10,06,159
डिस्चार्ज- 9,92,316
एक्टिव- 259
मौतें- 13584
जांच- 10264

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग