रायपुर. साइंस कॉलेज मैदान पर स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा बनाई जा रही चौपाटी के विरोध में पिछले आठ दिनों से अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। सोमवार को भाजपा ने चौपाटी पर बनाए गए गुमठियों पर कांग्रेसी नेताओं का मुखौटा पहनकर प्रदर्शन किया था। इस साथ गुमठियों पर पोस्टर भी लगाए गए थे। जिसे नगर निगम ने मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में हटाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन भी किया।